Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gujarat Election : गुजरात विधानसभा चुनाव में 25 प्रतिशत नए चेहरे उतार सकती है भाजपा, अमित शाह ने दिए संकेत

    By Jagran NewsEdited By: Vijay Kumar
    Updated: Sun, 23 Oct 2022 10:16 PM (IST)

    दक्षिण मध्य सौराष्ट्र और उत्तर गुजरात से जुड़े राज्य सरकार के मंत्रियों विधायकों सांसदों और भाजपा जिला अध्यक्षों से मुलाकात कर शाह विधानसभा चुनाव की त ...और पढ़ें

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को वडोदरा में पार्टी की एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को वडोदरा में पार्टी की एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

    राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संकेत दिये हैं कि आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव में 25 प्रतिशत ही नए चेहरे उतारे जाएंगे। वह अभी राज्य के दौरे पर हैं। दक्षिण, मध्य, सौराष्ट्र और उत्तर गुजरात से जुड़े राज्य सरकार के मंत्रियों, विधायकों, सांसदों और भाजपा जिला अध्यक्षों से मुलाकात कर शाह विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। वह रविवार को वडोदरा में पार्टी की एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने ये संकेत दिए। इससे अधिकांश वर्तमान विधायकों को टिकट मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

    भाजपा लगभग 50 नये चेहरों को मौका देगी

    यानी 182 सदस्यों वाली विधानसभा के चुनाव में भाजपा लगभग 50 नये चेहरों को मौका देगी। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने यह कहते हुए विधायकों के बीच हड़कंप मचा दिया था कि पार्टी लगभग सौ नये लोगों को मैदान में उतारेगी। पाटिल सभी 182 सीटें जीतने का भी दावा करते रहे हैं, लेकिन उनका यह दावा कितना पुख्ता है- भाजपा के केंद्रीय नेताओं के दावों से पता चलता है। भाजपा आलाकमान राज्य की 150 सीटें जीतने का दावा कर रहा है। 2017 के चुनाव में भी भाजपा ने यही लक्ष्य रखा था, लेकिन मामला 99 पर अटक गया था।

    ग्रामीण मतदाताओं के साथ ज्यादा संपर्क कर रही

    गुजरात में कांग्रेस जहां 125 सीटों के साथ सत्ता में वापसी का दावा कर रही है, वहीं आम आदमी पार्टी का 90 से 95 सीटें जीतने का दावा है। राज्य कांग्रेस प्रभारी डा. रघु शर्मा ने कहा है कि हमारी पार्टी बड़ी जनसभाओं व रैलियों के स्थान पर जमीनी स्तर पर जनसंपर्क पर अधिक जोर दे रही है। शहरों के स्थान पर कांग्रेस अपने परंपरागत ग्रामीण मतदाताओं के साथ ज्यादा संपर्क कर रही है।

    कड़ी आपत्ति जताते हुए दिव्यांगों का अपमान बताया

    गुजरात के एक दिव्यांग युवक कमा भाई की तुलना कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से कर मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। सौराष्ट्र के दिव्यांग युवक कमा भाई आजकल इंटरनेट मीडिया में छाए हुए हैं। इसका कारण विभिन्न समारोहों में उनके द्वारा कार्यक्रमों की अच्छी प्रस्तुति देना है। कांग्रेस ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे देश के दिव्यांगों का अपमान बताया है। कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा को बुद्धिहीन तक कह डाला।

    खबरें और भी