विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुजरात में महिला कॉन्स्‍टेबल को लव जिहाद में फंसाकर किया दुष्‍कर्म, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाल रहा था आरोपी

By Shatrughna SharmaEdited By: Deepak Gupta
Published: Fri, 04 Sep 2026 08:48 PM (IST)

गुजरात के अहमदाबाद स्थित गोमतीपुर पुलिस थाने में कार्यरत एक महिला कॉन्स्टेबल को मुस्लिम युवक ने लव जिहाद के जाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर बार बार दुष्‍कर्म किया।

महिला कॉन्स्‍टेबल को लव जिहाद में फंसाकर किया दुष्‍कर्म।

महिला कॉन्स्‍टेबल को लव जिहाद में फंसाकर किया दुष्‍कर्म।

शत्रुघ्‍न शर्मा,अहमदाबाद। गोमतीपुर पुलिस थाना अहमदाबाद में कार्यरत महिला पुलिस कॉन्स्टेबल को लव जिहाद के जाल में फंसाकर उत्‍तर गुजरात के एक मुस्लिम युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्‍कर्म किया तथा निवेश में अधिक ब्‍याज का लालच देकर उसके साथ आरोपी ने 17 लाख रुपए भी ठग लिये।

गुजरात के अहमदाबाद स्थित गोमतीपुर पुलिस थाने में कार्यरत एक महिला कॉन्स्टेबल को मुस्लिम युवक ने लव जिहाद के जाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर बार बार दुष्‍कर्म किया।

पीड़िता पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था माजिद

आरोपी पीड़िता पर लगातार धर्म परिवर्तन का दबाव डाल रहा था तथा साथ में घूमने नहीं जाने पर पीड़िता का मोबाइल तोड़ दिया तथा धर्म के आधार पर प्रताड़ित करते हुए कहा कि तुम हिंदू होते ही ऐसे हो।

सहायक पुलिस आयुक्‍त दीप पटेल ने बताया कि आरोपी माजिद खान पठान उत्‍तर गुजरात के पाटण का रहने वाला है। पीड़िता कॉन्स्टेबल ने गोमतीपुर थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि उसे लव जिहाद में फंसाने के बाद शादी का झांसा देकर माजिद ने उसके साथ कई बार दुष्‍कर्म किया।

पुलिस के अनुसार, माजिद विवाहित है तथा उसके एक संतान भी है। वह पीड़िता कॉन्स्टेबल पर धर्म परिवर्तन का दबाव डाल रहा था तथा साथ घूमने नहीं जाने पर रेलवे स्‍टेशन पर ही उसका मोबाइल फेंककर तोड़ दिया।

आरोपी चाहता था कि पीड़िता अपनी सरकारी नौकरी छोडकर मुस्लिम धर्म अंगीकार कर ले। वह कई बार पीड़िता से कहता था कि हिन्‍दू धर्म ऐसा ही होता है लेकिन मुस्लिम धर्म पवित्र होता है। माजिद की मानसिकता पहचानने के बाद पीड़िता ने उससे दूरी बनाई तो आरोपी महिला कॉन्स्टेबल के साथ दुर्व्‍यवहार करने लगा।