Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gujarat: छुट्टी मनाकर राजस्थान से गांधीनगर लौट रहे थे लोग, रात के अंधेरे में झील में गिरी कार; चार की मौत

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Wed, 20 Sep 2023 03:04 AM (IST)

    गुजरात के गांधीनगर जिले में एक हादसा सामने आया है। गांधीनगर जिले के एक गांव में स्थित झील में कार गिर गई जिसमें सवार चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। ...और पढ़ें

    Gujarat: छुट्टी मनाकर राजस्थान से गांधीनगर लौट रहे थे लोग, झील में गिरी कार; चार की मौत (फाइल फोटो)
    Gujarat: छुट्टी मनाकर राजस्थान से गांधीनगर लौट रहे थे लोग, झील में गिरी कार; चार की मौत (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. गांधीनगर में चार लोगों की डूबने से मौत।
    2. गांधीनगर जिले के दशेला गांव के पास हुआ हादसा।

    अहमदाबाद, पीटीआई। गुजरात के गांधीनगर जिले में एक हादसा सामने आया है। गांधीनगर जिले के एक गांव में स्थित झील में कार गिर गई, जिसमें सवार चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति लापता है।

    चार लोगों की डूबने से मौत

    पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कार में पांच लोग सवार थे। पुलिस के अनुसार, कार राजस्थान से आ रही थी और उसमें सवार सभी लोग छुट्टी मनाकर गुजरात लौट रहे थे। इस दौरान उनकी कार गांधीनगर जिले के एक गांव के पास पहुंची। तभी उनकी कार एक झील में गिर गई।

    गांधीनगर जिले के दशेला गांव के पास हुआ हादसा

    अग्निशमन अधिकारी काइजद दस्तूर ने बताया कि ये हादसा गांधीनगर जिले के दशेला गांव के पास हुआ। झील से चार लोगों के शव को निकाला गया है। जबकि एक अन्य व्यक्ति लापता है, जिसकी तलाश जारी है। वहीं, पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार में सवार पांचों लोग अहमदाबाद के नरोदा इलाके की तरफ जा रहे थे।

    यह भी पढ़ें- Surat: गणेश चतुर्थी पर बनाए जा रहे हैं इको-फ्रेंडली मूर्तियां, एक महिला ने साबुन का उपयोग कर बनाई प्रतिमाएं

    छुट्टी मनाकर राजस्थान से गुजरात लौट रहे थे लोग

    उन्होंने बताया कि चार लोग नरोदा के निवासी है और एक व्यक्ति रंग भट्ट दशेला गांव का रहने वाला था। ये सभी लोग छुट्टी मनाने के लिए राजस्थान गए थे। सोमवार रात को जब वे वापस लौट रहे थे। तभी ये हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि हादसे की जानकारी का तब पता चला, जब उन लोगों से कोई संपर्क नहीं हो पाया।

    सड़क पर था जलभराव

    पुलिस निरीक्षक ने बताया कि हादसे की वजह रात हो सकती है, क्योंकि रात का समय होने पर ड्राइवर को झील का अंदाजा नहीं लग पाया होगा। उन्होंने बताया कि सड़क पर जलभराव भी था और इसी वजह से कार झील में जा गिरी है। फिलहाल एक लापता व्यक्ति की तलाश जारी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IMD Rain Alert: गुजरात के कई जिलों में जल प्रलय, विसावदर में रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज; IMD ने जारी की चेतावनी