Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gujarat: जूनागढ़ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंची NDRF टीम, लोगों को बाहर निकालने के लिए चलाया गया ऑपरेशन

    By AgencyEdited By: Shalini Kumari
    Updated: Sun, 23 Jul 2023 09:53 AM (IST)

    Gujarat Flood Update गुजरात के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कारण भारी जलभराव हो गया है इसको लेकर लोगों को पहले ही सतर्क कर दिया गया है। फिलहा ...और पढ़ें

    जूनागढ़ में एनडीआरएफ की टीम चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन
    जूनागढ़ में एनडीआरएफ की टीम चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

    HighLights

    1. लगातार हो रही बारिश से गुजरात के कई इलाकों में जलभराव
    2. जूनागढ़ में बाढ़ के कारण फंसे लोग
    3. लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू टीम तैनात

    जूनागढ़, एएनआई। गुजरात के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ के आसार नजर आ रहे हैं और कई क्षेत्रों में तो लोगों को बाढ़ और जलभराव के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच, राष्ट्रीय रक्षा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम ने शनिवार को क्षेत्र के जूनागढ़ जिले में बचाव अभियान चलाया।

    लापता व्यक्ति की तलाश जारी

    बचाव अभियान में एनडीआरएफ कर्मी आम जनता तक पहुंचे और उन्हें शहर के बाढ़ और जलभराव वाले क्षेत्रों को सुरक्षित क्षेत्रों में पार करने में सहायता की। इससे पहले शनिवार को मानसून की बारिश के बीच नवसारी शहर में एक व्यक्ति लापता हो गया था, जिसकी तलाश अब भी जारी है।

    किसी के हताहत होने की खबर नहीं

    नवसारी के कलेक्टर ने बताया कि फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। नवसारी के कलेक्टर अमित प्रकाश यादव ने कहा, "हमारी 40 टीमें मौके पर मौजूद हैं। किसी की जान के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन एक व्यक्ति लापता है और उसकी तलाश की जारी है।"

    यादव ने कहा, "नवसारी में सुबह 8 बजे से 12 बजे के बीच भारी बारिश हुई, जिससे शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया। लगभग हर जगह पानी कम हो गया है, लेकिन कुछ निचले इलाकों में अभी भी पानी भरा हुआ है।"

    यातायात सुविधाएं हुईं बाधित

    इसके अलावा, लगातार बारिश के कारण वाहनों के इंजन में पानी घुसने से वाहनों का परिचालन बाधित हो गया है। बारिश के कारण गुजरात के राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर यातायात जाम हो गया। हालांकि, बाद में वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई।

    खबरें और भी

    कई इलाकों में बारिश का अलर्ट

    वलसाड, भावनगर, देवभूमि द्वारका, दमन और दादरा नगर हवेली के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया, जबकि अहमदाबाद, आनंद, भरूच, बनासकांठा, साबरकांठा, अमरेली, जामनगर, गिर सोमनाथ और कच्छ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। सुरेंद्रनगर, दाहोद, जूनागढ़, राजकोट, बोटाद, वडोदरा, सूरत और नवसारी में येलो अलर्ट था।

    सीएम पटेल में किया हवाई सर्वेक्षण

    इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने सूत्रपाड़ा, मंगरोल और गिर सोमनाथ के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। एनडीआरएफ के अनुसार, राज्य में बुधवार को भारी बारिश के मद्देनजर गुजरात के गिर सोमनाथ, कच्छ, नवसारी, वलसाड, अमरेली और राजकोट जिलों में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की एक-एक टीम तैनात की गई है।