विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gujarat Rains: गुजरात में बारिश से त्राहिमाम, 7 लोगों की मौत, 15 हजार स्थानांतरित; 300 को रेस्क्यू कर बचाया

Published: Wed, 28 Aug 2024 11:14 AM (IST)

गुजरात के दर्जनों जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है जिससे राज्य में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। ...और पढ़ें

गुजरात सरकार ने राहत एवं बचाव अभियान के लिए सेना की छह टुकड़ियां तैनात की हैं। (फाइल फोटो)
गुजरात सरकार ने राहत एवं बचाव अभियान के लिए सेना की छह टुकड़ियां तैनात की हैं। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. दीवार गिरने की घटनाओं में चार लोगों की मौत
  2. वडोदरा में 8,361 लोग स्थानांतरित
  3. 23,870 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। गुजरात के दर्जनों जिलों में मंगलवार को मूसलाधार बारिश जारी रही, जिसकी वजह से निचले इलाके जलमग्न हैं। वर्षाजनित घटनाओं में राज्य में सात लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि जिलों में प्रशासन बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव अभियान चला रहा है। अबतक 15,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर और 300 से अधिक लोगों को बचाया गया है।

गुजरात सरकार ने राहत एवं बचाव अभियान के लिए सेना की छह टुकड़ियां तैनात की हैं। देवभूमि द्वारका, आणंद, वडोदरा, खेड़ा, मोरबी और राजकोट जिलों में एक-एक - जबकि एनडीआरएफ की 14 प्लाटून और एसडीआरएफ की 22 टुकड़ियां आपदा प्रबंधन प्रयासों में अधिकारियों की सहायता कर रही हैं।

दीवार गिरने की घटनाओं में चार लोगों की मौत

गांधीनगर, खेड़ा और वडोदरा जिलों में दीवार गिरने की घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि आणंद में एक शख्स की पेड़ गिरने से मौत हो गई और दो अन्य डूब गए।

वडोदरा में 8,361 लोग स्थानांतरित

अधिकारियों ने बताया कि सबसे अधिक प्रभावित दो जिलों वडोदरा (8,361) और पंचमहल (4,000) में 12,000 से अधिक लोगों को स्थानांतरित किया गया है।

अब तक 23,870 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और 1,696 लोगों को बचाया गया है।

ये भी पढ़ें: गुजरात में आसमान से बरसी आफत, बाढ़ से सात की मौत, 15 हजार से अधिक लोगों को किया गया शिफ्ट; सेना तैनात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।