विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gujarat: गुजरात के सौराष्ट में भारी वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त, आश्रय घरों में रह रहे लोग; कई ट्रेनें रद

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Sat, 20 Jul 2024 11:16 PM (GMT+05:30)

गुजरात के सौराष्ट्र इलाके में बीते दो दिन में हुई भारी वर्षा से द्वारिका गीर सोमनाथ जामनगर जूनागढ़ व पोरबंदर ...और पढ़ें

गुजरात के सौराष्ट में भारी वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त
गुजरात के सौराष्ट में भारी वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त

राज्य ब्यूरो, गांधीनगर। गुजरात के सौराष्ट्र इलाके में बीते दो दिन में हुई भारी वर्षा से द्वारिका, गीर सोमनाथ, जामनगर, जूनागढ़ व पोरबंदर में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। बीते 48 घंटे में 20 से 26 इंच तक वर्षा होने के कारण द्वारिका, पोरबंदर व जूनागढ़ में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

600 लोग आश्रय घरों में रह रहे

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री तथा पोरबंदर से सांसद मनसुख मांडविया ने अपने संसदीय क्षेत्र में पहुंचकर हालात का जायजा लिया। अकेले पोरबंदर में अब तक 44 लोगों को बचाया गया है। 600 लोग आश्रय घरों में रह रहे हैं। सौराष्ट्र क्षेत्र में भारी वर्षा से नदियां उफान पर हैं, जबकि बांध पूरी तरह से भर चुके हैं।

सड़क मार्ग जलमग्न

कई बाजार, सड़क मार्ग जलमग्न हो गए हैं। मांडविया ने पोरबंदर पहुंचकर प्रशासन से राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने राहत शिविरों में जाकर प्रभावितों को मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछा।

रेल पटरियों के नीचे से मिट्टी बह गई

वर्षा से सबसे अधिक बस यातायात प्रभावित हुआ। अकेले पोरबंदर में करीब सौ से अधिक बसों का परिचालन नहीं किया गया। रेल पटरियों के नीचे से मिट्टी बह जाने से कई ट्रेन रद की गईं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।