Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Navratri 2023: गुजरात में मनचलों पर कड़ी नजर, गरबा स्थलों पर चनिया-चोली में घूमेगी महिला पुलिस

    By Jagran NewsEdited By: Mohammad Sameer
    Updated: Sun, 15 Oct 2023 07:16 AM (IST)

    ये टीमें मनचलों की हरकतों पर नजर रखेंगी। किसी भी तरह की छेड़छाड़ व बदमाशी करने पर मनचलों को वहीं पर दबोच लिया जाएगा। राज्य में विभिन्न हिंदू पर्वों पर ...और पढ़ें

    गुजरात में मनचलों पर नजर, चनिया-चोली में घूमेगी महिला पुलिस (file photo)
    गुजरात में मनचलों पर नजर, चनिया-चोली में घूमेगी महिला पुलिस (file photo)

    राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद। रविवार से शुरू हो रहे नवरात्र को लेकर गुजरात पुलिस ने सुरक्षा की व्यापक तैयारियां की हैं। इस बार महिला पुलिस की टीम चनिया-चोली में गरबा स्थलों पर तैनात होगी। मनचलों पर नजर रखने के लिए ये पुलिसकर्मी विभिन्न शहरों में सादे वेश में भी मौजूद रहेंगी।

    अकेले वडोदरा में 22 टीमें

    अकेले वडोदरा में 22 टीमों को तैयार किया गया है। ये टीमें मनचलों की हरकतों पर नजर रखेंगी। किसी भी तरह की छेड़छाड़ व बदमाशी करने पर मनचलों को वहीं पर दबोच लिया जाएगा। राज्य में विभिन्न हिंदू पर्वों पर असामाजिक तत्व काफी सक्रिय रहते हैं। ये सामाजिक समरसता को बिगाड़ने की पूरी कोशिश करते हैं। इसे देखते हुए ही उक्त कदम उठाए गए हैं।