Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चीन में फैली नई बीमारी तो भारत सरकार हुई अलर्ट, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बताया क्या है तैयारी?

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Sat, 25 Nov 2023 04:08 PM (IST)

    चीन में फैल रही रहस्यमयी बीमारी ने एक बार फिर दुनियाभर के वैज्ञानिकों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है। बच्चों में रहस्यमयी निमोनिया के लक्षण मिल रहे है ...और पढ़ें

    चीन में फैली नई बीमारी तो भारत सरकार हुई अलर्ट, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बताया क्या है तैयारी (फाइल फोटो)
    चीन में फैली नई बीमारी तो भारत सरकार हुई अलर्ट, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बताया क्या है तैयारी (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. चीन में नई बीमारी ने बरपाया कहर।
    2. चीन में बढ़ते मामलों को लेकर अलर्ट हुआ भारत।

    एएनआई, मेहसाणा (गुजरात)। चीन में फैल रही रहस्यमयी बीमारी ने एक बार फिर दुनियाभर के वैज्ञानिकों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है। बच्चों में रहस्यमयी निमोनिया के लक्षण मिल रहे हैं। ऐसे में भारत भी चीन में फैल रही बीमारी पर नजर बनाए हुए हैं।

    इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि चीन में निमोनिया के बढ़ते मामलों की मौजूदा स्थिति पर भारत के स्वास्थ्य संस्थान की नजर है। उन्होंने कहा कि इस बीमारी को लेकर भारत में सभी उचित कदम भी उठाए जा रहे हैं।

    निमोनिया की स्थिति पर नजर रख रहा भारत

    समाचार एजेंसी एएनआई ने मनसुख मंडाविया के हवाले से बताया कि भारत सरकार चीन में फैल रहे निमोनिया की स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। ICMR और स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक भी चीन में फैलते निमोनिया के बढ़ते मामलों की जानकारी ले रहे हैं।

    क्या बोले RML अस्पताल के डॉ अजय शुक्ला

    वहीं, आरएमएल अस्पताल के डॉ. अजय शुक्ला ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात की। उन्होंने बताया कि इन मामलों का भारत पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा है। उन्होंने कहा कि मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि चीन में छोटे बच्चों में सांस संबंधी समस्याएं बढ़ गई हैं। WHO इस बारे में चिंतित है और इसके बारे में चीन की सरकार से जानकारी मांगी गई है।

    उन्होंने कहा कि कुछ एक्सपर्ट का मानना है कि यह माइकोप्लाज्मा निमोनिया का मामला हो सकता है। हम तब तक कुछ नहीं कह सकते, जब तक इस बारे में जानकारी नहीं मिल जाती। शुक्ला ने कहा कि अगर भारत में कुछ भी कहा जाता है तो हमें सावधानी बरतनी होगी। अभी तक भारत पर ज्यादा असर नहीं हुआ है।

    यह भी पढ़ें- China: सांस की बीमारी से क्यों जूझ रहा चीन? डेटा मिलने के बाद WHO ने साझा की जानकारी; देशभर में चेतावनी जारी

    खबरें और भी

    क्या है मामला

    बता दें कि चीन में सांस संबंधी नई बीमारी कहर बरपा रही है। हालात ये हैं कि अस्पतालों में बच्चों को भर्ती कराना पड़ रहा है। बीजिंग चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के एक अधिकारी के अनुसार, सैकड़ों की तादात में मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसकी संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है।