Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vibrant Gujarat Global Summit: दुनिया को आकर्षित कर रहा गुजरात, भविष्य की चुनौतियों को लेकर राज्य के पास है दमदार रोडमैप

    By Jagran NewsEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Mon, 27 Nov 2023 03:03 PM (IST)

    पूरी दुनिया आज बदलाव के दौर से गुजर रही है। भारत आज विश्व पटल पर मजबूती से अपनी मौजूदगी को दर्ज करा है। पीएम मोदी का 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र के ...और पढ़ें

    Vibrant Gujarat Global Summit: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (फाइल फोटो)
    Vibrant Gujarat Global Summit: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. अगले साल होगा वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 का आयोजन।
    2. स्टार्ट अप्स और ई-कामर्स के क्षेत्र में देश की अगुवाई कर रहा भारत।

    डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। पूरी दुनिया आज बदलाव के दौर से गुजर रही है। भारत आज विश्व पटल पर मजबूती से अपनी मौजूदगी को दर्ज करा है। देश के पीएम नरेंद्र मोदी का 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र के रूप में बनाने का विजन है।

    इसी विजन को साकार करने में गुजरात महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है। यहां पर अगले साल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 का आयोजन किया जा रहा है। इस समिट का लक्ष्य पूरी दुनिया के बिजनेसमैन को यहां पर आकर निवेश करने के लिए आमंत्रित करना है। आइए, गुजरात के विकास में साझीदार होकर फ्यूचर के गेटवे पर दस्तक दें।

    20 सालों में हुआ काफी बदलाव

    पिछले बीस साल में गुजरात चीजों को करके दिखाया हैं। राज्य ने सुधार किया और बदलाव किया। गुजरात एक बार फिर से दुनिया को दिखाने के लिए तैयार है। एक बार फिर से ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है। पूरी दुनिया गुजरात की ओर आशा भरी नजरों से निहार रही है। जब गुजरात सपने देखता है तो भारत आगे बढ़ने की ओर देखता है और जब भारत किसी काम को करता है तो पूरी दुनिया हैरान हो जाती है।

    क्या बोले मुकेश अंबानी

    गुजरात के इसी जज्बे पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी ने कहा कि गुजरात में रिलायंस की मौजूदगी साझेदार के तौर पर राज्य की भावना को उत्सव के रूप में मनाती है। यह राज्य अरबों भारतीयों के सपनों को उड़ान देती है। मैं इसके जज्बे को सलाम करता हूं।

    वाइब्रेंट गुजरात समिट का हो रहा आयोजन

    गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल की लीडरशिप में अमृतकाल के दौरान पहली वाइब्रेंट गुजरात समिट का आयोजन किया जा रहा है। यह समिट 2047 तक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन को पूरा करने की आकांक्षा के साथ पूरी तरह तैयार है। वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2047 पूरे उत्साह और विश्वास के साथ भविष्य को संवारने के लक्ष्य के साथ सबके सामने होगी।

    खबरें और भी

    यह है गुजरात का लक्ष्य

    स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग से स्मार्ट बिजनेस तक गुजरात इंड्रस्ट्रीज 4.0 के जरिए चौथी इंडस्ट्रियल क्रांति का अगुआ है। राज्य का लक्ष्य है कि स्पेस तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग, ब्लॉकचेन और सभी सेक्टर्स में स्मार्ट कनेक्टेड इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास करना है। इसके साथ ही मजबूत मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की बदौलत प्राइमरी सेक्टर्स को बढ़ावा देना है।

    स्टार्ट अप्स और ई-कामर्स के क्षेत्र में देश की अगुवाई कर रहा भारत

    भारत के 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था को हासिल करने के लक्ष्य को हासिल करने में गुजरात लगभग दस फीसदी की हिस्सेदारी रखने के लिए पूरी तरह तैयार है। 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के साथ ही भारत अगले कुछ सालों में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। MSME, महिला उद्यमी और युवा केंद्रित स्किल डेवलपमेंट इकोसिस्टम खड़े करके गुजरात लोगों को शक्ति प्रदान कर रहा है। गुजरात स्टार्ट अप्स और ई-कामर्स के क्षेत्र में देश की अगुवाई कर रहा है।

    यह भी पढ़ें- वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन से पहले जापान पहुंचे गुजरात के CM भूपेन्द्र पटेल, उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

    गेम चेंजर साबित होने जा रहा गुजरात

    टेक्सटाइल्स, बल्क ड्रग्स मेडिकल डिवाइस, सेरामिक और बायोटेक सेक्टर्स के लिए गुजरात का लक्ष्य विशेष पार्क्स का निर्माण करना है। सबके विकास के लिए गुजरात गेम चेंजर साबित होने जा रहा है। गुजरात सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग, ग्रीन हाइड्रोजन मिशन, इलेक्ट्रिक वाहन और एनर्जी हब के रूप में विकसित होने का आकांक्षा रखता है। स्टोरेज सोल्यूशन और बैटरी के क्षेत्र में निवेश से इन लक्ष्यों को हासिल किया जाएगा।

    इसके साथ एयरोस्पेस और डिफेंस के प्रोजेक्ट के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों को लेकर गुजरात पूरी तरह तैयार है। वाइब्रेंट गुजरात समिट ने विकास का इकोसिस्टम विकसित किया है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद में लगातार वृद्धि हो रही है।