Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vibrant Gujarat Global Summit: देश में विकास के नए कीर्तिमान गढ़ रहा गुजरात, निवेश का बन रहा ग्लोबल हब

    By Jagran NewsEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Tue, 21 Nov 2023 06:33 PM (IST)

    वाइब्रेंट गुजरात पर पीएम मोदी ने कहा कि 20 साल पहले हमने एक छोटा सा बीज बोया था। आज वह विशाल और वृहद वाइब्रेंट वटवृक्ष बन गया है। वाइब्रेंट गुजरात राज ...और पढ़ें

    वाइब्रेंट गुजरात राज्य में विकास की नई इबारत लिख रहा है: पीएम मोदी
    वाइब्रेंट गुजरात राज्य में विकास की नई इबारत लिख रहा है: पीएम मोदी

    HighLights

    1. वाइब्रेंट गुजरात राज्य में विकास की नई इबारत लिख रहा है: पीएम मोदी
    2. गुजरात में अगले साल होगा वाइब्रेंट गुजरात के 10वें संस्करण का आयोजन
    3. राज्य का बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर बन रहा निवेश का आकर्षण

    डिजिटल डेस्क, गांधीनगर। देश के विकास में गुजरात लगातार नए प्रतिमान गढ़ रहा है। गुजरात अगले साल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के दसवें संस्करण का आयोजन कर दुनियाभर के निवेशकों को अपने यहां पर आमंत्रित कर रहा है। गुजरात का बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी दुनिया के लिए निवेश का आकर्षण बन रहा है।

    'वाइब्रेंट गुजरात राज्य में विकास की नई इबारत लिख रहा है'

    20 साल पहले हमने एक छोटा सा बीज बोया था। आज वह इतना विशाल और वृहद वाइब्रेंट वटवृक्ष बन गया है। वाइब्रेंट गुजरात राज्य में विकास की नई इबारत लिख रहा है। - वाइब्रेंट गुजरात पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

    इसमें अब तक एक लाख मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) साइन किए जा चुके हैं। इसमें से 75 हजार के करीब या तो पूरे हो चुके हैं या फिर पूरे होने के करीब हैं। राज्य में 55 बिलियन डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश हो चुका है। 

    पीएम मोदी के विजन से साकार हुआ वाइब्रेंट गुजरात का सपना

    पीएम मोदी के विजन से वाइब्रेंट गुजरात का सपना साकार हुआ। वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट आज एक ग्लोबल इवेंट बन गया है। यहां पर भारत की पहली इंटरनेशनल वित्तीय सेवा सेंटर (GIFT City) काम कर रही है।

    यह भी पढ़ें: Vibrant Gujarat Global Summit: बेंगलुरु में वाइब्रेंट गुजरात के लिए रोड शो, गांधीनगर में 10 से 12 जनवरी तक है कार्यक्रम

    विश्व का सबसे बड़ा डायमंड हब, ग्लोबल सप्लाई चेन, विश्व का सबसे बड़ा स्टेच्यू, भारत का पहला पेट्रोलियम कैमिकल्स और पेट्रोकैमिकल इन्वेस्टमेंट रीजन, भारत की पहली ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी...ये विकास की नई कहानी लिख रहे हैं। यहां पर भारत का सबसे बड़ा हाइब्रिड एनर्जी पार्क अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र का बेहतरीन उदाहरण है। यह उद्मशीलता के क्षेत्र में नए प्रतिमान गढ़ रहा है।

    लाखों लोगों को मिला रोजगार

    ईज ऑफ लिविंग से लोगों की जिंदगी में सुधार हुआ है। इन बड़े प्रोजेक्टों के कारण राज्य में लाखों लोगों के लिए रोजगार के अवसर मिल गए हैं। राज्य में बिजनेस के लिए उपयुक्त नीतियां बनाई गई हैं जिससे व्यापार को बढ़ावा मिले। राज्य में शानदार इंफ्रास्ट्रक्र अगली जनरेशन के शहरीकरण को बढ़ावा दे रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Vibrant Gujarat Global Summit: मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मुंबई में उद्योगपतियों के साथ की वन-टू-वन बैठक

    राज्य के उज्ज्वल भविष्य के गवाह यहां के लोग हैं। यहां पर विश्वास से लबरेज स्किल्ड युवा हैं। यहां पर खुश और स्वस्थ्य परिवार हैं। ऐसा समाज जहां पर सबका विकास हो रहा है। महिलाओं का सशक्तिकरण हो रहा है। यहां निवेशक समृद्ध हो रहे हैं।

    'देश में सबसे अलग और बेहतर दिखाई देता है गुजरात'

    गुजरात की समृद्धि पर देश के जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा ने कहा कि गुजरात देश में सभी से अलग और बेहतर दिखाई देता है। अगर कोई गुजरात में निवेश नहीं करना चाहता है तो वह मूर्ख ही होगा। आदित्य बिड़ला ग्रुप के प्रमुख कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि गुजरात का नाम आते ही सबसे पहले मन में विश्वास, जीवन शक्ति, इनोवेशन, विजन, प्रगतिशीलता और इसका स्पष्ट एटीट्यूड आता है।