फेसबुक पर 'जर्मन मेम' से दोस्ती पड़ी भारी, राजकोट युवक से 36 लाख की ठगी; ग्रेटर नोएडा से तीन अफ्रीकी गिरफ्तार
राजकोट के जसदण के एक युवक को फेसबुक पर 'जर्मन महिला' से दोस्ती के नाम पर 36.31 लाख रुपये की ठगी का शिकार होना पड़ा। इस मामले में राजकोट रेंज साइबर क्र ...और पढ़ें
-1786021897958_m.webp)
ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार तीन अफ्रीकी।
HighLights
राजकोट युवक से फेसबुक पर 'जर्मन महिला' बनकर ठगी।
जालसाजों ने कीमती गिफ्ट का लालच देकर 36.31 लाख लूटे।
ग्रेटर नोएडा से एक महिला सहित तीन अफ्रीकी नागरिक गिरफ्तार।
डिजिटल डेस्क, राजकोट। गुजरात के राजकोट जिले के जसदण के एक युवक को फेसबुक पर जर्मनी की महिला से दोस्ती करना और उसे अपनी जीवनसंगिनी बनाने का सपना देखना बहुत महंगा साबित हुआ है।
विदेशी महिला बनकर जालसाजों ने युवक को अपने जाल में फंसाया और उससे कुल 36.31 लाख रुपये की मोटी रकम ठग ली। राजकोट रेंज साइबर क्राइम पुलिस ने इस गंभीर मामले में तत्परता दिखाते हुए उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक महिला सहित तीन अफ्रीकी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।
फेसबुक पर विदेशी युवती बनकर की दोस्ती
राजकोट रेंज के आईजीपी (IGP) निर्लिप्त राय और राजकोट ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विजयसिंह गुर्जर के विशेष मार्गदर्शन में साइबर क्राइम पुलिस ने इस बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फेसबुक पर एक फर्जी अकाउंट बनाया था।
इस गिरोह की आरोपी महिला जोसेफिन या अंसाह उर्फ एंजेल ने 'मैरी एम सैमुअल' नाम की फर्जी फेसबुक आईडी से जसदण के पीड़ित युवक के साथ दोस्ती बढ़ाई थी। इसके बाद आरोपियों ने व्हाट्सएप पर लगातार संदेशों के जरिए बातचीत करके पीड़ित का पूरा भरोसा जीत लिया।

कीमती गिफ्ट पार्सल और विदेशी मुद्रा का दिया लालच
पीड़ित का भरोसा जीतने के बाद आरोपियों ने उसे झांसा दिया कि वे जर्मनी से उसके लिए एक बहुत ही महंगा और कीमती गिफ्ट पार्सल भेज रहे हैं। इसके कुछ दिनों बाद, गिरोह के अन्य सह-आरोपियों ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों से पीड़ित को फोन किया और खुद को दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों के रूप में पेश किया। उन्होंने पीड़ित को बताया कि उसके नाम पर जर्मनी से एक पार्सल आया है।
खबरें और भी
विभिन्न टैक्स और चार्ज के नाम पर वसूले रुपये
एयरपोर्ट अधिकारी बनकर फोन करने वाले इन ठगों ने पीड़ित को लालच दिया कि इस पार्सल में 30,000 यूरो नकद, एक सोने की चेन, एक आईफोन और महंगी घड़ियां जैसी बेहद कीमती चीजें रखी हुई हैं। इसके बाद पार्सल को छुड़ाने और विभिन्न क्लीयरेंस चार्ज तथा टैक्स के नाम पर आरोपियों ने अलग-अलग दिनों में पीड़ित युवक से ऑनलाइन ट्रांसफर के जरिए कुल 6,31,900 रुपये ऐंठ लिए।
ऐसे हुआ ठगी का खुलासा
इतने रुपये देने के बाद भी जब पीड़ित को कोई गिफ्ट या पार्सल नहीं मिला, तो उसे संदेह हुआ। जब पीड़ित ने खुद एयरपोर्ट के पार्सल विभाग से संपर्क किया, तो उसे पता चला कि उसके नाम पर वहां ऐसा कोई पार्सल नहीं आया है और वह एक बड़े साइबर फ्रॉड का शिकार हो चुका है।
पीड़ित ने तुरंत राजकोट ग्रामीण साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर जाल बिछाया और उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दबिश देकर इस कुख्यात गिरोह के तीनों विदेशी सदस्यों को धर दबोचा।