गुजरात: राजकोट में हथौड़े से की पत्नी की हत्या, वारदात के बाद आरोपी पति फरार
गुजरात के राजकोट में 40 वर्षीय शिल्पाबेन लालानी की उसके पति अल्ताफ ने हथौड़े से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी पति की त ...और पढ़ें

राजकोट में पति ने हथौड़े से वार कर पत्नी की हत्या

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात के राजकोट में 150 फुट रिंग रोड पर रईया टेलीफोन एक्सचेंज के पास 40 साल की महिला की बेरहमी से हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला की पहचान शिल्पाबेन लालानी के रूप में हुई है।
शिल्पाबेन पर उसके पति अल्ताफ ने हथौड़े से जानलेवा हमला किया। हमले के दौरान महिला के सिर पर गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलते ही यूनिवर्सिटी पुलिस स्टेशन का काफिला और क्राइम ब्रांच की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके को घेर लिया है और जांच कर रही है। बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए राजकोट सिविल हॉस्पिटल भेज दिया गया है।
पुलिस फिलहाल परिवार वालों के बयान दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।
शुरुआती जांच में यह माना जा रहा है कि हत्या का कारण पारिवारिक विवाद है, हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल, पुलिस ने फरार आरोपी पति को गिरफ्तार करने के लिए जांच शुरू कर दी है।