Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राजकोट: पहले तेजाब पिलाया, फिर गला दबाया; राजकोट में माता-पिता ने ही की बेटे की बेरहमी से हत्या

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 09:52 AM (IST)

    राजकोट में एक चौंकाने वाली घटना में, माता-पिता ने अपने शराबी बेटे को पहले तेजाब पिलाया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। ...और पढ़ें

    राजकोट में माता-पिता ने शराबी बेटे को तेजाब पिलाकर गला घोंटा (फाइल फोटो)

    राजकोट में माता-पिता ने शराबी बेटे को तेजाब पिलाकर गला घोंटा (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. माता-पिता ने शराबी बेटे को तेजाब पिलाकर मारा

    2. शुरुआत में आत्महत्या, पोस्टमार्टम से हत्या का खुलासा

    3. मृतक की पत्नी की शिकायत पर माता-पिता गिरफ्तार

    डिजिटल डेस्क, राजकोट गुजरात के राजकोट जिले में एक माता-पिता ने अपने शराबी बेटे की तेजाब पिलाकर हत्या कर दी। यह घटना पिछले महीने 30 जून की है, इस घटना को शुरू में आत्महत्या बताया जा रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उसके माता-पिता ने ही तेजाब पिलाने के बाद गला घोंटकर मार डाला।

    दरअसल, राजकोट जिले के गोंडल तालुका के गुंडाला गांव में 23 वर्षीय युवक की रहस्यमय मौत को शुरू में इसे आत्महत्या का मामला बताया गया था, लेकिन पोस्टमार्टम से पता चला कि माता-पिता ने अपने बेटे की हत्या की थी।

    माता-पिता के बीच शराब को लेकर झगड़ा हुआ था और बेटे ने आत्महत्या कर ली, लेकिन पोस्टमार्टम से पता चला कि यह घटना एक धोखा थी। मृतक की पत्नी ने इस मामले में अपने ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

    क्या है पूरा मामला?

    पुलिस जांच के अनुसार, मृतक राम बाबूभाई बंभवा को शराब पीने की लत थी, जिसके कारण उसके पिता बाबूभाई उर्फ अतुलभाई घुघाभाई बंभवा और माता मनीषाबेन उर्फ मोतीबेन से अक्सर झगड़े होते रहते थे। 30 जून को इसी मुद्दे पर तीखी बहस हुई। बहस बढ़ने पर मां ने जबरदस्ती बेटे को तेजाब पिला दिया, जबकि पिता ने उसे पीटने के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

    खबरें और भी

    जांच में पता चला है कि घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए आरोपी बाबू ने कुछ राजनीतिक नेताओं और स्थानीय नेताओं के माध्यम से गोंडल सिविल अस्पताल में जल्द से जल्द पोस्टमार्टम कराने की सिफारिश भी की थी।
    हालांकि, गहन पुलिस जांच के दौरान पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया और आरोपी कानून की गिरफ्त से बच नहीं सका। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट रूप से पता चला कि यह घटना हत्या थी।

    इस पूरे मामले में, मृतक की पत्नी बंशीबेन बम्भवा, जिनसे उनकी शादी सिर्फ चार महीने पहले हुई थी, ने गोंडल तालुका पुलिस स्टेशन में अपने ससुराल वालों के खिलाफ हत्या की शिकायत दर्ज कराई थी।

    शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बाबू उर्फ अतुल धुधा बम्भवा और मनीषाबेन बाबू बम्भवा को गिरफ्तार कर लिया है। इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच पीआई यू.आर. दामोर कर रहे हैं। मृतक राम बम्भवा दो भाई-बहनों में बड़े थे। उनके पिता चाय की दुकान चलाते हैं।