Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सूरत: मोबाइल की लत ने ली 13 साल के मासूम की जान, होमवर्क के लिए टोकने पर छात्र ने लगाया फंदा

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 07:00 PM (IST)

    सूरत में मोबाइल की लत एक 13 वर्षीय छात्र के लिए जानलेवा साबित हुई। होमवर्क के लिए टोकने पर उसने आत्महत्या कर ली, जिससे इलाके में शोक की लहर है। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, सूरत। सूरत में मोबाइल की लत मासूमों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। मोबाइल गेमिंग में डूबे बच्चे अब एकाकीपन का शिकार हो रहे हैं और पढ़ाई या मोबाइल को लेकर दी गई छोटी सी डांट पर भी खौफनाक कदम उठा रहे हैं।

    ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला सूरत शहर से सामने आया है, जहां माता-पिता द्वारा मोबाइल छोड़कर होमवर्क करने के लिए कहने पर कक्षा 7 के एक छात्र ने निराशा में आकर आत्महत्या कर ली।

    इकलौता बेटा था मोबाइल गेम का शौकीन

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूल रूप से ओडिशा का रहने वाला एक परिवार सूरत के वेड रोड इलाके में स्थित लक्ष्मीनगर सोसाइटी में रहता है। इस परिवार का 13 वर्षीय बेटा वेड रोड स्थित नगर प्राथमिक शिक्षा समिति के स्कूल नंबर 331 में कक्षा 7 का छात्र था। माता-पिता का यह इकलौता बेटा अपना ज्यादातर समय मोबाइल पर गेम खेलने में बिताता था।

    होमवर्क के लिए टोकना पड़ा भारी

    घटना वाले दिन, छात्र हमेशा की तरह मोबाइल पर गेम खेलने में व्यस्त था। उसके माता-पिता ने उसे टोकते हुए फोन रखने और पहले स्कूल का होमवर्क पूरा करने की सलाह दी। माता-पिता की यह बात छात्र को इतनी नागवार गुजरी कि वह गहरे अवसाद में चला गया। गुस्से और नाराजगी में उसने अपने कमरे में जाकर पंखे से दुपट्टा बांधा और गले में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

    पुलिस ने शुरू की जांच

    इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही चौक बाजार पुलिस स्टेशन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है। एक हंसते-खेलते बच्चे की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है और यह घटना अभिभावकों के लिए एक बड़ी चेतावनी बनकर सामने आई है।

    खबरें और भी

     

    हेल्पलाइन (Helpline): यदि आप भी किसी तरह की मानसिक परेशानी से जूझ रहे हैं या फिर ऐसी समस्या झेल रहे किसी शख्स को आप जानते हैं तो नीचे दी गई जानकारी मददगार साबित हो सकती है। सरकार की हेल्पलाइन के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क किया जा सकता है।

    केंद्र सरकार की आधिकारिक वेबसाइट: https://telemanas.mohfw.gov.in/home
    डॉक्टरी सलाह लेने के लिए टोल फ्री नंबर पर डायल करें: 18008914416
    मानसिक स्वास्थ्य सहायता और संसाधनों तक पहुंचने के लिए टेली मानसिक वेबसाइट (https://telemanas.mohfw.gov.in/home) से एप भी डाउनलोड कर सकते हैं।