Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सूरत में करंट लगने से 2 लोगों की मौत, पड़ोसी को बचाने की कोशिश में गई एक की जान

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 06:00 PM (IST)

    सूरत में बिजली का झटका लगने से दो लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक व्यक्ति ने पड़ोसी को बचाने की कोशिश में अपनी जान गंवा दी। ...और पढ़ें

    सूरत में करंट लगने से 2 लोगों की मौत।

    सूरत में करंट लगने से 2 लोगों की मौत।

    HighLights

    1. सूरत में बिजली के झटके से दो लोगों की दुखद मौत।

    2. एक व्यक्ति ने पड़ोसी को बचाने के प्रयास में जान गंवाई।

    3. परिजनों ने मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया।

    डिजिटल डेस्क, सूरत। गुजरात के सूरत में बारिश के बीच बिजली की झटका लगने से दो लोगों की मौत हो गई। 28 साल के दिहाड़ी मजदूर आजम अब्दुल कमाल अपने घर की लोहे की सीढ़ियों पर चढ़ रहे थे, तभी उन्हें बिजली का झटका लगा। उनकी चीखें सुनकर, पड़ोसी मोहम्मद सलमान इरशाद शेख उन्हें बचाने के लिए दौड़े। जैसे ही उन्होंने आजम के छुआ, उनके भी शरीर में भी करंट दौड़ गया।

    स्थानीय लोगों ने बिजली सप्लाई बंद की और दोनों को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    करंट लगने से दो लोगों की मौत

    कुछ ही मिनटों में परिवार के दो कमाने वालों की मौत से इलाके में मातम छा गया। यह घटना सूरत में रांदेर गांव की बड़ी मस्जिद के पास सुजातखान स्ट्रीट पर हुई।

    परिजनों ने मकान मालिक को ठहराया जिम्मेदार

    सलमान के भतीजे शेख सलाउद्दीन ने मकान मालिक को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि हमने सीढ़ियों, दीवारों और घर के अन्य हिस्सों में करंट आने की कई बार शिकायत की थी। हर बार इसे नजरअंदाज किया गया। अगर समय रहते खराबी ठीक कर दी जाती, तो आज दोनो जीवित होते।

    पड़ोसी का जान बचाने की कोशिश में हुई पति की मौत- चांदनी

    सलमान की पत्नी चांदनी ने कहा कि उनके पति की मौत एक जान बचाने की कोशिश में हुई। उन्होंने कहा कि वह ऑटो-रिक्शा चलाते थे और पूरे परिवार का खर्च उठाते थे। हमने मकान मालिक को कई बार बताया था कि सीढ़ियों में करंट आ रहा है। अब हमारे चार छोटे बच्चों का भविष्य अनिश्चित है।

    जांच में जुटी पुलिस

    रांदेर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुरुआती जांच में मौत का कारण बिजली का झटका लगना बताया जा रहा है। पुलिस बिजली व्यवस्था में लापरवाही और पहले की शिकायतों पर कार्रवाई न होने के कारणों की भी जांच कर रही है। अगर कोई कमी पाई जाती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मुंबई: खतरे का था अंदाजा, कर रहे थे सामान पैक... पर चंद घंटों की देरी और उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार