विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खेल-खेल में थमी सांसें: वडोदरा में बस के दरवाजे ने छीन ली 7 साल के बच्चे की जिंदगी

Published: Thu, 20 Aug 2026 07:11 PM (IST)Updated: Thu, 20 Aug 2026 07:13 PM (IST)

गुजरात के वडोदरा में एक गैराज में खड़ी बस के हाइड्रोलिक दरवाजे में गर्दन फंसने से सात साल के बच्चे दिव्येश राठवा की मौत हो गई।

वडोदरा में बस के दरवाजे में फंसकर 7 साल के बच्चे की मौत

वडोदरा में बस के दरवाजे में फंसकर 7 साल के बच्चे की मौत

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, वडोदरा। गुजरात के वडोदरा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है यहां एक गैराज में खड़ी बस के हाइड्रोलिक दरवाजें में गर्दन फंसने से सात साल के बच्चे की मौत हो गई।

यह घटना बुधवार शाम वडोदरा के बाहरी इलाके में स्थित एक गैराज में हुई। बच्चे की पहचान दिव्येश राठवा के तौर पर हुई है।

पुलिस के मुताबिक बच्चा गैराज के पास खेल रहा था और तभी खड़ी बस के अंदर चला गया। अचनक दरवाजा बंद हो गया और लड़के की गर्दन उसमें फंस गई।

वडोदरा में 7 साल के बच्चे की मौत

डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस अभिषेक गुप्ता ने कहा कि घटना के हालात की जांच की जा रही है और एक्सीडेंटल डेथ की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

दिव्येश गैराज के पीछे बने मकान में अपने माता-पिता के साथ रहता था, जो मज़दूरी का काम करते हैं। पुलिस के अनुसार, घटना से पहले बच्चा इलाके में खेल रहा था।

घटना के बारे में एक और जानकारी यह है कि दिव्येश अपनी मां से यह कहकर घर से निकला था कि वह बाजार जा रहा है। जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिवार वालों ने उसे खोजना शुरू किया।

बस के हाइड्रोलिक दरवाजे में गर्दन फंसी

पुलिस ने बताया कि गैराज के CCTV फ़ुटेज में इसके बाद की घटना रिकॉर्ड हुई। फ़ुटेज में गैराज में मौजूद दो लोगों को बच्चे को बचाने की कोशिश करते हुए देखा गया। जब उन्होंने देखा कि दिव्येश फंसा हुआ है, तो उन्होंने बस का दरवाJजा धक्का देकर खोला।

हालांकि, तब तक लड़का बेहोश हो चुका था। उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी जांच की, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की जांच जारी है।