विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुजरात: वडोदरा में खड़ी कार में लगी आग, तेज धमाके के साथ फटा CNG सिलिंडर; सामने आया वीडियो

Published: Thu, 05 Nov 2026 11:25 PM (IST)

गुजरात के वडोदरा में एक खड़ी होंडा सिटी कार में आग लगने के बाद सीएनजी सिलिंडर में जोरदार धमाका हुआ। ...और पढ़ें

HighLights

  1. वडोदरा के नवायार्ड में खड़ी कार में लगी आग।

  2. सीएनजी सिलिंडर फटने से हुआ भीषण धमाका, पांच घायल।

  3. धमाके से कार के टुकड़े 200 मीटर दूर तक गिरे।

डिजिटल डेस्क, वडोदरा। गुजरात के वडोदरा शहर के नवायार्ड इलाके से चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक खड़ी होंडा सिटी कार में अचानक भीषण आग लग गई और कुछ ही मिनटों बाद उसमें जोरदार धमाका हुआ।

यह धमाका कार के सीएनजी सिलिंडर में हुआ था, जो इतना जबरदस्त था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और धातु की भारी चादरें करीब 200 मीटर दूर तक जा गिरीं। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं।

सीएनजी सिलिंडर फटा

यह घटना 4 नवंबर की देर रात नवायार्ड के रामवाड़ी इलाके की एक रिहायशी बस्ती में घटी। अचानक कार में आग लगने की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन दमकल कर्मियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही सीएनजी सिलिंडर फट गया।

सामने आए सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कार पहले आग की लपटों में पूरी तरह घिरी हुई थी और कुछ ही पलों में वह आग के एक बड़े गोले में तब्दील हो गई। धमाका इतना भयानक था कि कार के लोहे के हिस्से और टुकड़े हवा में उड़ते हुए दूर-दूर तक जा गिरे।

पांच लोग हुए घायल

इस हादसे की चपेट में आने से आसपास मौजूद पांच लोग घायल हो गए। कार का धातु का एक नुकीला टुकड़ा एक महिला के हाथ में आ लगा, जबकि एक अन्य व्यक्ति के पैर में भी धातु का टुकड़ा घुसने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।