अंबाला में पति ने पत्नी से की मारपीट, बेटी को भी ले गया; पुलिस ने दर्ज किया मामला
अंबाला की डिफेंस कॉलोनी में एक महिला ने अपने पति पर मारपीट करने और बेटी को डराकर ले जाने का ...और पढ़ें
-1769669420087_m.webp)
पति ने पत्नी से की मारपीट, केस दर्ज।
HighLights
पति ने पत्नी से मारपीट की और बेटी को डराकर ले गया
महिला ने पति पर बीमारी के खर्च की राशि मांगने का आरोप
पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति के खिलाफ मामला दर्ज किया
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर। पंजोखरा थाना क्षेत्र के डिफेंस कालोनी की रहने वाली महिला के साथ उसके पति ने मारपीट की। यहीं नहीं उसकी बेटी को भी डराकर अपने साथ ले गया। महिला का आरोप है कि पति उसके बीमारी पर खर्च की राशि की मांग कर रहा है।
पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। कैथल के गांव खेड़ी लांबा की निर्मला कुमारी ने बताया कि वह इस समय डिफेंस कालोनी में रह रही है। उसने बताया कि तीन दिसंबर 2016 को उसकी शादी नरेश कुमार निवासी दयोहरा कैथल से हुई थी।
शादी के कुछ ही महीने बाद उसे पता चला कि उस पर दुष्कर्म का केस दर्ज है। पूछने पर उन्होंने गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। धीरे-धीरे मनमुटाव बढ़ता गया। पंचायत के माध्यम से समझौता करवाया जाता रहा। 31 अगस्त 2021 को उसके बड़े भाई की लीवर खराब होने से मौत हो गई।
जिसका कुछ खर्च नरेश ने किया था। उसके पापा का देहांत 4 अक्टूबर 2023 को दिल का दौरा पड़ने से हो गया था। उसके बाद कुछ महीने के अंतराल पर ही नरेश ने पैसे लौटाने को कहा और मारपीट की। उसके घर की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं की पैसे दे सकें।
इसी बात का फायदा उठाकर आए दिन मारपीट की। नरेश ने उसका होम्योपैथिक क्लिनिक तोड़ दिया। इस पर उसे मायके जाना पड़ा। उसी दौरान उसकी मां को अंबाला बुलाकर 10 तोले सोना जोकि शादी में दिया था और 63 हजार नकदी दे दिया। बेटी को डराकर अपने साथ ले गया। वह किराये के कमरे पर रहने को मजबूर है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।