Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'सांसद-विधायक मुफ्त की सुविधाएं ले सकते हैं तो जनता क्यों नहीं', AAP नेता अशोक तंवर ने CM मनोहर लाल से पूछा

    By Anurag AggarwaEdited By: MOHAMMAD AQIB KHAN
    Updated: Sun, 30 Jul 2023 06:54 PM (IST)

    Haryana Politics आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के फ्री वाले आएं तो भगा देने के बयान पर कड़ी ...और पढ़ें

    AAP नेता अशोक तंवर ने किया ट्वीट- सांसद-विधायक मुफ्त की सुविधाएं ले सकते हैं तो जनता क्यों नहीं : जागरण
    AAP नेता अशोक तंवर ने किया ट्वीट- सांसद-विधायक मुफ्त की सुविधाएं ले सकते हैं तो जनता क्यों नहीं : जागरण

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के फ्री वाले आएं तो भगा देने के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गरीबों से कोई सहानुभूति नहीं रखते हैं। एक विधायक, मंत्री और सांसद चार हजार यूनिट तक फ्री बिजली लेते हैं, लेकिन अगर किसी गरीब को आम आदमी पार्टी 200 से 300 यूनिट फ्री बिजली देती है तो मुख्यमंत्री और इनके मंत्रियों के पेट में दर्द शुरू हो जाता है।

    डा. अशोक तंवर ने कहा कि क्या गरीब, मजदूर और प्रदेश की साधारण जनता को सांसदों और विधायकों की तरह मुफ्त की सुविधाएं प्राप्त करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा कि आखिर प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार का क्या बिगाड़ा है जो आप फ्री योजनाओं के खिलाफ हैं।

    उन्होंने कहा कि अगर गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए अच्छे अस्पताल बनाना और मुफ्त दवाइयां देना फ्री की रेवड़ी है तो आम आदमी पार्टी यह काम करती रहेगी। अगर अच्छे स्कूल बनाकर गरीबों के बच्चों को फ्री शिक्षा देना भी फ्री की रेवड़ी है तो आम आदमी पार्टी हरियाणा में इन योजनाओं को लागू करेगी।

    केंद्र सरकार अपने उद्योगपति दोस्तों के लोन माफ कर दे रही

    डा. अशोक तंवर ने कहा कि फ्री की रेवड़ी तो केंद्र सरकार अपने उद्योगपति दोस्तों के लाखों-करोड़ों के लोन माफ कर दे रही है। देश की जनता के हजारों, लाखों करोड़ रुपए पहले तो उद्योगपतियों को लोन के रूप में दे दिए जाते हैं, फिर ना चुकाने पर माफ कर दिए जाते हैं।

    खबरें और भी

    लोगों को योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की जिम्मेदारी

    उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना किसी भी सरकार की जिम्मेदारी होती है। भाजपा सरकार ने राशन कार्ड काटना, बुजुर्गों की पेंशन काटना, किसानों को फसल का उचित मूल्य ना देना, परिवार पहचान पत्र काटना और पोर्टल के नाम पर प्रदेश की जनता को प्रताड़ित करने का काम किया है।