Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ambala Fire News: अंबाला में इथेनॉल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, जिंदा जला कर्मचारी; मोबाइल से हादसा होने की आशंका

    Updated: Fri, 03 May 2024 09:24 AM (IST)

    हरियाणा के अंबाला (Ambala Fire News) में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। शहर के शहजादपुर के गांव जटवाड़ में एक इथेनॉल फैक्ट्री में आग लग गई। इस हादसे ...और पढ़ें

    Ambala Fire News: अंबाला में इथेनॉल फैक्टरी में लगी भीषण आग, जिंदा जला कर्मचारी
    Ambala Fire News: अंबाला में इथेनॉल फैक्टरी में लगी भीषण आग, जिंदा जला कर्मचारी

    जागरण संवाददाता, अंबाला शहर। Ambala Fire News: शहजादपुर के गांव जटवाड़ स्थित इथेनॉल की ओसिस फैक्ट्री में वीरवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगते ही चारों टैंक के ढक्कन धमाके के साथ टूट गए और चार लाख 34 हजार लीटर इथेनॉल जल गया। इस हादसे में उत्तर प्रदेश हरदोई के एक युवक की मौत हो गई।

    टैंक में चेक करने गए थे इथेनॉल

    वीरवार सुबह तीन युवक डीप मारकर चेक करने गए थे कि टैंक में कितना इथेनॉल है। इनमें से दो बच निकले, जबकि तीसरा नहीं निकल सका। जिसकी शिनाख्त मृतक नीरज उत्तर प्रदेश के हरदोई के रूप में हुई है। गांव में स्थित इथेनॉल फैक्टरी के बायलरों में सुबह नौ बजकर 10 मिनट पर आग लग गई।

    मौके पर बुलाई गई 10 फायर बिग्रेड

    दोनों टैंकों में लगभग चार लाख 34 हजार लीटर इथेनॉल तेल भरा हुआ था। फायर आफिसर तरसेम सिंह ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची।

    यह भी पढ़ें- Nafe Singh Murder: नफे सिंह हत्याकांड की CBI जांच शुरू, टीम ने किया वारदात स्थल का निरीक्षण; परिवार से की पूछताछ

    इथेनॉल फैक्टरी के बायलरों में अचानक आग लगते ही हड़कंप मच गया। आग की लपटें काफी दूर से नजर आ रही थी। आग पर काबू पाने के लिए 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गई। जिन्होंने 12 घंटे में लगभग 90 प्रतिशत आग पर काबू पाने में जुटी रही।

    खबरें और भी

    मोबाइल के इस्तेमाल से आग लगने की आशंका

    डीप मारते समय चिंगारी बनने से आग लगने की आशंका जानकारी अनुसार नीरज के साथ दो अन्य सुबह टैंक के पास गए थे। जिसमें सैंपल लेने और कितना इथेनॉल है चेक करना होता है। इसी दौरान आग की घटना हुई।

    ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इसमें डीप मारते हुए चिंगारी बनने या फिर मोबाइल के इस्तेमाल से आग लगने की आशंका है। इसके अलावा आग का कारण सामने नहीं आ रहा, क्योंकि बिजली का कनेक्शन नहीं है।

    फैक्ट्री में हैं दस टैंक

    फैक्टरी में हैं दस टैंक आसिस फैक्ट्री में दस टैंक हैं। जिनमें से चार में आग लगी और 6 का बचाव हो गया है। यह टैंक आपस में इंटर कनेक्टड होते हैं। टैंक लगभग 45 फीट की ऊंचाई तक है। टैंक की क्षमता 9 लाख लीटर तक की है। एक टैंक में 1 लाख 30 हजार लीटर और दूसरे में 3 लाख लीटर इथेनॉल था।

    यह भी पढ़ें- फर्जी कंपनी बनाकर प्रत्यारोपण कराने वाला सबसे बड़ा दलाल गिरफ्तार, रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपितों ने उगला सच