यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हरियाणा सरकार ने ग्रामीण संवर्धन कार्यक्रम के तहत 1.25 करोड़ रुपये से अधिक के 8 नए कार्यों को दी मंजूरी
Haryana News हरियाणा सरकार ने ग्रामीण संवर्धन कार्यक्रम के तहत जिला अम्बाला और यमुनानगर में जल आपूर्ति क्षेत्र में सुधार करने के लिए 1.25 करोड़ रुपये स ...और पढ़ें

HighLights
- हरियाणा सरकार ने ग्रामीण संवर्धन कार्यक्रम के तहत 1.25 करोड़ रुपये से अधिक दिए
- ग्राम धुरकड़ा में 16.35 लाख रुपए की लागत से लगेगा नया ट्यूबवेल
- ग्राम बल्लाना में 18.43 लाख रुपए की लागत से लगेगा नया ट्यूबवेल
जागरण संवाददाता, अंबाला। Haryana News: हरियाणा सरकार (BJP) ने ग्रामीण संवर्धन कार्यक्रम (Rural Promotion Program) के तहत जिला अम्बाला और यमुनानगर में जल आपूर्ति क्षेत्र में सुधार करने के लिए 1.25 करोड़ रुपये से अधिक के 8 नए महत्वपूर्ण कार्यो की प्रशासनिक मंजूरी दी है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा प्रवक्ता ने बताया कि 8 स्वीकृत कार्यों में जिला यमुनानगर के गांव अंबवाला (भील छापर) में 16.36 लाख रुपये की लागत से खराब टयूबवैल के स्थान पर नया टयूबवैल लगाने, 16.35 लाख रुपए की लागत से जिला अम्बाला (Ambala) के गांव बल्लाना में खराब टयूबवैल के स्थान पर नया ट्यूबवेल लगाने के आदेश दिए।
.jpg)
ग्राम धुरकड़ा में 16.35 लाख रुपए की लागत से लगेगा नया ट्यूबवेल
अम्बला जिले के ही ग्राम धुरकड़ा में 16.35 लाख रुपए की लागत से नया ट्यूबवेल स्थापित करने, यमुनानगर के ग्राम प्रताप नगर में 15.25 लाख की लागत से अतिरिक्त नए टयूबवैल लगाने का कार्य शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Haryana News: 'नौ साल में किए 27 साल के काम, लोग देंगे काम का इनाम', अपने कार्यकाल से संतुष्ट नजर आए CM मनोहर लाल
ग्राम बल्लाना में 18.43 लाख रुपए की लागत से लगेगा नया ट्यूबवेल
इसके अलावा अम्बाला जिले के ग्राम बल्लाना में 18.43 लाख रुपए की लागत से नया ट्यूबवेल लगाने का आदेश पारित किया। अम्बाला जिले के ग्राम धुरकड़ा में 15.71 लाख रुपए की लागत से अतिरिक्त ट्यूबवेल की खुदाई करने, यमुनानगर जिले के ग्राम अंबवाला (भील छापर) में 9.52 लाख रुपए की लागत से अतिरिक्त ट्यूबवेल लगाने को कहा गया है।
खबरें और भी
इसके अलावा यमुनानगर जिले के ग्राम प्रताप नगर में 17.11 लाख रुपए की लागत से अतिरिक्त ट्यूबवेल लगाया जाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री (CM Manohar Lal) ने संबंधित अधिकारियों को इन परियोजनाओं को जल्द से जल्द शुरू करने और निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिये हैं।