अंबाला में बीच-बचाव करने आए युवक की मौत, शराब पीने के दौरान हुए विवाद में हत्या का केस
मुलाना में शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में बीच-बचाव करने आए युवक राजेश कुमार की हत्या कर दी गई। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक को गि ...और पढ़ें
-1785091635164_m.webp)
अंबाला में बीच-बचाव करने आए युवक की मौत। सांकेतिक फोटो
HighLights
मुलाना में शराब पीने के दौरान हुआ खूनी संघर्ष।
बीच-बचाव करने आए राजेश कुमार की हुई हत्या।
पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, अन्य फरार।
संवाद सहयोगी, मुलाना (अंबाला)। एनएच-344 स्थित एचआर-54 होटल के बाहर शुक्रवार की रात शराब पीने के दौरान हुआ झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया। बीच-बचाव करने पहुंचे युवक की हत्या कर दी गई। थाना मुलाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
गांव होली के साहिल उर्फ शेंकी ने पुलिस को बताया कि वह 24 जुलाई की रात करीब नौ बजे अपने साथी अनिल उर्फ बंटी के साथ ढाबे पर खाना खाने जा रहा था। हेमामाजरा कट स्थित होटल के पास गाड़ी रोकने पर वहां बलराम निवासी गंगनपुर से शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर हाथापाई हो गई।
साहिल ने ताऊ के बेटे राजेश कुमार को फोन कर बुलाया। कुछ देर बाद राजेश और शीशपाल बाइक पर आए। राजेश के पहुंचते ही बलराम, राजेश और अनिल के बीच मारपीट शुरू हो गई। करीब 11 बजे विशाल भी कार लेकर पहुंचा। विशाल और राजेश के बीच भी हाथापाई हो गई।
शीशपाल कार से गुरुद्वारा अस्पताल की ओर चला गया। रात करीब 11:50 बजे उसने राजेश को फोन किया, लेकिन फोन किसी अन्य व्यक्ति ने उठाकर बताया कि राजेश बराड़ा-दोसड़का रोड पर बेहोश पड़ा है। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
खबरें और भी
आरोप है कि विशाल कुमार निवासी होली, बलराम निवासी गंगनपुर, संजू निवासी रुकड़ी और अनिल कुमार निवासी होली द्वारा पहुंचाई गई चोटों के कारण राजेश मोटरसाइकिल समेत सड़क पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1), 115, 3 (5) और 324(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित अनिल को गिरफ्तार किया। अनिल को गिरफ्तार कर रविवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
राजेश पहले मर्चेंट नेवी में कार्यरत था। करीब दो वर्ष पहले नौकरी छोड़कर गांव में खेती शुरू कर दी थी। परिवार में पत्नी और एक बेटा है। मुलाना थाना प्रभारी प्रमोद सिंह का कहना है कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार दबिश दे रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।