Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ambala Truck Fire: बिजली की तार की चपेट में आने से डंपर में लगी आग, ट्रक से नीचे उतरते ही गई चालक की जान

    By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Sun, 05 Nov 2023 02:24 PM (IST)

    अंबाला के थाना मुलाना क्षेत्र में एक डंपर बिजली की तार से टकरा गया जिससे लगी आग में चालक जिंदा जल गया। पुलिस ने इस मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी ...और पढ़ें

    अंबाला में दोसड़का के पास जलता डंपर।
    अंबाला में दोसड़का के पास जलता डंपर।

    HighLights

    1. बिजली की तार की चपेट में आने से डंपर में लगी आग
    2. ट्रक से नीचे उतरते ही गई चालक की जान
    3. देखते ही देखते ट्रक आग के गोले में बदला

    जागरण संवाददाता, अंबाला। थाना मुलाना क्षेत्र में एक डंपर बिजली की तार से टकरा गया, जिससे लगी आग में चालक जिंदा जल गया। चालक की पहचान बलजीत सिंह निवासी गांव जलूबी के रूप में हुई है। मौके पर फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू जरूर पाया, लेकिन चालक को बचने का मौका तक नहीं मिला।

    पुलिस ने इस मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा शनिवार-रविवार देर रात मुलाना थाना क्षेत्र के दोसड़का के पास सर्विस लेन पर करीब तीन बजे का है।

    चालक डंपर में रेत लोड करके ला रहा था। उसके द्वारा डंपर का पिछला हिस्सा लीवर से उठाया गया, ताकि रेत को उतारा जा सके।

    यह भी पढ़ें: Jhajjar Crime: पत्नी से मामूली कहासुनी के बाद पति ने उठाया खौफनाक कदम, बेटा-बेटी के साथ खुद भी लगाई फांसी,जानें विवाद

    ट्रक से नीचे उतरते ही गई चालक की जान

    लेकिन पिछले हिस्से को नीचे करना वह भूल गया। उसकी यही भूल जान पर बन आई। चालक ने जब डंपर को चलाया तो पिछला हिस्सा तारों से टकरा कर वहीं अटक गया। यह देखने के लिए जैसे ही वह नीचे उतरा और पैर जमीन से टकराया तो वह अर्थ के संपर्क में आ गया।

    देखते ही देखते ट्रक आग के गोले में बदला

    जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। देखते ही देखते ट्रक आग के गोले में बदल गया। साथ ही जलकर राख हो गया। शव भी पूरी तरह से जल गया।

    यह भी पढ़ें: Karnal: रंजिश के चलते दो छात्र गुटों में खूनी संघर्ष, तेजधार हथियार व लाठी-डंडों से किया हमला; तीन घायल

    खबरें और भी