Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana News: 'विदेशियों के साथ मिलकर अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाना चाहती है कांग्रेस', हिंडनबर्ग मामले पर बोले Anil Vij

    Updated: Wed, 14 Aug 2024 07:52 PM (IST)

    हिंडनबर्ग मामले पर मचे घमासान के बीच हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस क ...और पढ़ें

    हिंडनबर्ग मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी पर बोला Anil Vij (फाइल फोटो)।
    हिंडनबर्ग मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी पर बोला Anil Vij (फाइल फोटो)।

    HighLights

    1. हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर साधा निशाना
    2. विज बोले-कांग्रेस कभी पाकिस्तान तो कभी चीन की भाषा बोलती है

    जागरण संवाददाता, अंबाला। हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने हिंडनबर्ग पर मचे सियासी घमासान पर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस को लताड़ते हुए कहा कि यह कांग्रेस का रचा हुआ खेल है। कांग्रेस कुछ विदेशियों के साथ मिलकर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाना चाहती है।

    कभी चीन तो कभी पाकिस्तान की भाषा बोलती है कांग्रेस- विज

    अनिल विज (Anil Vij) ने कहा कि और भी स्थानों पर देखा गया है कांग्रेस कभी पाकिस्तान की भाषा बोलती है कभी चीन की भाषा बोलती है। आज पूरे देश में विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जा रहा है, कांग्रेस ने इस देश का विभाजन करवाया धर्म के आधार पर करवाया जबकि वे ये गाते रहे 'ईश्वर अल्लाह तेरे नाम, हिंदु मुस्लिम सिख ईसाई आपस में है सब भाई भाई' पर हिन्दू और मुसलमान के आधार पर इन्होंने देश का विभाजन करवाया, लगभग दस लाख लोगों का कत्ल करवाया।

    विज ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि इनके ऊपर दस लाख लोगों के कत्ल का पब्लिक मुकदमा चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बहुत जालिम पार्टी है अपने हित के लिए ये किसी भी हद तक जा सकते है।

    इंस्पेक्टरी राज पर हुड्डा पर बोले अनिल विज

    वहीं, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक ब्यान में कहा है कि कांग्रेस की सरकार आने पर इंस्पेक्टरी राज खत्म किया जायेगा इस पर हुड्डा को आड़े हाथों लेते हुए विज ने कहा कि पहले दस साल राज रहा। हुड्डा साहब और इंस्पेक्टरों ने खूब लूट मचाई तब क्यों खत्म नहीं किया, इसका मतलब ये सब पहले हुड्डा साहब की सहमति से होता था। पूर्व मंत्री अनिल विज ने कहा कि लोगो को गुमराह करने के लिए ये इस तरह की बातें करते हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: Haryana News: 20 हजार से अधिक पदों के लिए इसी महीने होगी CET मेंस की परीक्षा, पढ़ें कब होंगे कौन से एग्जाम?

    छावनी में पार्टी के कार्यक्रम में फहराएंगे तिरंगा- विज

    अनिल विज ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर वह पार्टी कार्यक्रम में तिरंगा फहराएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अन्य जगह तिरंगा फहराने को कहा था लेकिन ये सभी जानते है कि अंबाला छावनी में 40-45 सालो से पार्टी की ओर से तिरंगा फहराते है लेकिन जब से वे मंत्री बने तो वे यहां तिरंगा नहीं फहरा सके लेकिन इस बार कार्यकर्ताओं ने उनसे आग्रह किया कि आप अब मंत्री तो नहीं है इसलिए इस बार पार्टी के कार्यक्रम में तिरंगा फहराएंगे।

    उन्होंने कहा कि सारे देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवाहन पर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है इसका मक़सद लोगो में देश भक्ति की भावना जगाना है। उन्होंने कहा कि जिन देश के लोगो में देश भक्ति की भावना कम हो जाती है वो देश बर्बाद हो जाते है और जिस देश के लोगो में ये बरकरार रहती है वो देश ही उन्नति करता है इसलिए इसको बरकरार रखने के लिए ये तिरंगा यात्रा हर साल निकली जाती है।

    ये भी पढ़ें: Haryana News: 'बीजेपी का लॉजिक अंदर ही रहें अरविंद केजरीवाल', SC से जमानत न मिलने पर बोले AAP महामंत्री संदीप पाठक