विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किसान आंदोलन का खूबसूरत नजारा, पुलिसवालों ने पिलाई अदरक वाली चाय तो किसानों ने भी ऑफर की पानी की बोतल

Published: Sun, 08 Dec 2024 02:58 PM (IST)

किसानों के दिल्ली कूच को लेकर रविवार को शंभू बॉर्डर पर किसान और पुलिस एक बार फिर आमने- सामने हैं। ...और पढ़ें

शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने पिलाई चाय तो किसानों ने भी ऑफर की पानी की बोलत
शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने पिलाई चाय तो किसानों ने भी ऑफर की पानी की बोलत

HighLights

  1. किसानों ने कहा- वह पुलिसवालों को खाना भी खिलाएंगे
  2. शंभू बॉर्डर के रास्ते दिल्ली जाने को अड़े हैं किसान
  3. रविवार को 101 किसानों और मजदूरों का जत्था पहुंचा है शंभू बॉर्डर

डिजिटल डेस्क, अंबाला। Farmers Protest हरियाणा- पंजाब सीमा पर 299 दिन से एमएसपी गारंटी कानून समेत कई मांगों को लेकर डटे किसान प्रदर्शनकारी आज फिर दिल्ली कूच के लिए आगे बढ़ें। हालांकि, कुछ मीटर चलने के बाद उन्हें हरियाणा पुलिस ने बैरिकेडिंग पर रोक दिया।

हरियाणा पुलिस ने किसानों से पैदल मार्च निकालने के लिए अनुमति दिखाने को कहा। हरियाणा पुलिस ने पहले किसानों से आगे नहीं बढ़ने को कहा था और अंबाला प्रशासन द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत लगाए गए निषेधाज्ञा का हवाला दिया था।

आंदोलन के बीच दिखा खूबसूरत नजारा

किसान आंदोलन को लेकर जारी तकरार के बीच एक दिलचस्प नजारा भी दिखा, जब पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारी किसानों को अदरक वाली चाय ऑफर की। जवाब में पंजाब के किसानों ने भी हरियाणा के सुरक्षाकर्मियों को पानी की बोतल ऑफर की इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह उन्हें खाना भी खिलाएंगे।

इस बारे में जब एक सुरक्षाकर्मी से सवाल किया गया तो जवाब मिला कि आपके घर कोई आए तो क्या आप उसकी सेवा नहीं करेंगे? हरियाणा के सुरक्षाकर्मियों ने आंदोलनकारियों को बिस्किट और पानी की बोतल भी ऑफर की।

आंसू गैस से एक किसान घायल

हरियाणा पुलिस द्वारा किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। आंसू गैस के गोले दागने से घायल हुए किसान को पटियाला प्रशासन द्वारा राजपुरा के सिविल अस्पताल ले जाया गया। उसका नाम रेशम सिंह है जो कि भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) से जुड़ा है। घायल किसान बंठिडा के एक गांव के रहने वाले हैं।

(शंभू बॉर्डर पर घायल किसान रेशम सिंह)

यह भी पढ़ें- LIVE: शंभू बॉर्डर पर तकरार जारी, आंसू गैस के गोले से एक किसान घायल; पंढेर बोले- 'हर कुर्बानी को तैयार'

पुलिस ने कहा- पहले परमिशन दिखाएं

हरियाणा प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि आंदोलनकारी किसान पहले अपनी शिनाख्त करवाएं और उसके बाद दिल्ली से मिली परमिशन दिखाएं, उसके बाद ही इन्हें आगे जाने की अनुमति दी जाएगी।

शंभू बॉर्डर पर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि हमारे 101 किसानों और मजदूरों का जत्था पहुंच चुका है। हमने पहले ही सूची जारी कर दी है, अगर उन्होंने (पुलिस) तय किया है कि वे हमें आगे बढ़ने देने से पहले आईडी की जांच करेंगे, तो उन्हें हमें बताना चाहिए कि हम इसमें सहयोग करेंगे।

उन्होंने कहा कि हम किसी भी तरह की बलिदान के लिए तैयार हैं। यह पीएम के पास है जिनके पास हमारी समस्याओं का समाधान है, या तो वे ऐसा करें या हमें दिल्ली मार्च करने दें।

मीडिया को नहीं रोका गया है- एसएसपी पटियाला

पटियाला के SSP नानक सिंह ने कहा कि मीडिया को नहीं रोका गया है। हमारा ऐसा कोई इरादा नहीं है लेकिन मीडिया को जानकारी देना जरूरी था। पिछली बार हमें पता चला था कि 3-4 मीडियाकर्मी घायल हो गए हैं। उससे बचने के लिए हमने मीडिया को जानकारी दी। हम कोशिश करेंगे कि ऐसा न हो, लेकिन अगर कोई घायल होता है, तो उसे निकालने के लिए हमारे पास मेडिकल टीम है।

यह भी पढ़ें- Farmers Protest: आज फिर बॉर्डर लांघने को जुटेंगे किसान, पुलिस का भी मोर्चा पक्का; दोनों ओर से कैसी है तैयारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।