Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Farmers Tractor March: दिल्ली रवाना को लेकर भारतीय किसान यूनियन दे रही न्योता, 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च की तैयार

    By AVTAR SINGH Edited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Thu, 25 Jan 2024 06:15 AM (IST)

    भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह की ओर से गांव गांव जाकर किसानों को 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च और 13 फरवरी को दिल्ली रवाना के लिए न्यौता दिया जा रहा ...और पढ़ें

    ट्रैक्टर मार्च व दिल्ली की और कूच होने को लेकर भारतीय किसान यूनियन दे रही न्योता (फाइल फोटो)
    ट्रैक्टर मार्च व दिल्ली की और कूच होने को लेकर भारतीय किसान यूनियन दे रही न्योता (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, अंबाला शहर। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह की ओर से गांव गांव जाकर किसानों के साथ मीटिंग की जा रही है। जिसमें किसानों को 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च और 13 फरवरी को दिल्ली रवाना के लिए न्यौता दिया जा रहा है।

    ताकि अधिक से अधिक किसान इसमें शामिल हो सके और अपनी मांगों को पूरा करवाया जा सके। इसी को लेकर यूनियन ने बुधवार को गांव नन्यौला में किसानों के साथ मीटिंग की।

    ट्रैक्टर मार्च को लेकर दी गई रूट की जानकारी

    मीटिंग के दौरान किसानों को ट्रैक्टर मार्च को लेकर रूट की जानकारी दी गई। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के जिला प्रधान गुरमीत सिंह माजरी ने बताया कि किसानों को सचेत किया गया इस ट्रैक्टर मार्च को शांति पूर्वक निकालना है।

    इस दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ नहीं करनी है। ट्रैक्टर चलाते समय भी पूरी तरह से चौकन्ना रहना है, ताकि लापरवाही से कोई दुर्घटना ना हो। ट्रैक्टर मार्च रवाना होकर पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा में पहुंचेगा, जहां पर अरदास की जाएगी।

    शंभू टोल प्लाजा पर इकट्ठा होंगे किसान

    गुरुद्वारा साहिब में दिल्ली रवाना को लेकर अरदास की जाएगी। इसके साथ ही मीटिंग में 13 फरवरी को नियोजित दिल्ली कूच करने को लेकर तैयार रहने का निर्णय लिया। दिल्ली कूच से पहले शंभू टोल प्लाजा पर किसान एकत्रित होंगे।

    खबरें और भी

    जहां से पंजाब के किसानों के साथ दिल्ली की ओर रवाना होंगे। इस दौरान किन किन चीजों और जरूरत के सामान की आवश्यकता होगी। इसकी तैयारियों को लेकर भी बैठक की गई।