Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अंबाला कोर्ट का बड़ा फैसला, नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कैद; जुर्माना भी लगाया

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 12:23 PM (IST)

    अंबाला कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल कैद और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। ...और पढ़ें

    नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल कैद (प्रतीकात्मक फोटो)

    नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल कैद (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. दोषी को नाबालिग से दुष्कर्म मामले में 20 साल कैद।

    2. अदालत ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

    3. सितंबर 2023 में 16 वर्षीय नाबालिग गर्भवती पाई गई थी।

    जागरण संवाददाता, अंबाला शहर। अदालत ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के दोषी को 20 साल कैद और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है, जबकि जुर्माना न भरने पर दोषी को छह महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

    अदालत ने इस मामले में आरोपी को पहले ही दोषी करार दे दिया था। यह मामला नौ सितंबर 2023 को तब सामने आया था, जब सिविल अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची, जहां 16 वर्षीय नाबालिग गर्भवती पाई गई थी।

    पुलिस पूछताछ में अंबाला शहर थाना क्षेत्र की रहने वाली और आठवीं तक पढ़ी पीड़िता ने बताया कि वह आरोपी को पहले से जानती थी, जिसका घर कुछ ही दूरी पर था। पीड़िता के अनुसार उसकी एक सहेली उसे आरोपी के घर की छत पर छोड़कर चली गई थी, जहां मौजूद आरोपित ने उसका मुंह कपड़े से बंद कर वाशरूम में उसके साथ गलत काम किया।

    इसके बाद सहेली दोबारा उसे उसी छत पर ले गई और फिर से आरोपित ने उसके साथ गलत काम किया। पीड़िता ने बताया था कि एक आंटी काम के बहाने उसे एक अन्य आरोपित के घर ले गई थी, जहां उस दूसरे आरोपित ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

    खबरें और भी

    बाद में जब पीड़िता की मां उसे जांच के लिए डिस्पेंसरी ले गई, तब उसके गर्भवती होने का पता चला, जिसके बाद नौ सितंबर को मुकदमा दर्ज कर अदालत में पीड़िता के बयान दर्ज किए और आरोपित को हिरासत में लिया गया। हालांकि, पुलिस जांच में सहेली और महिला की इस अपराध में संलिप्तता नहीं पाई गई।