यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Crime News: ACB ने दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए एएसआई को रंगे हाथ पकड़ा, अब एसपी ने किया बर्खास्त
Haryana News अंबाला में एसीबी पंचकूला ने बीते दिन रिश्वतकांड में पकड़े गए अंबाला के महेश नगर थाने में तैनात एएसआई रूप सिंह को एसपी अंबाला जशनदीप सिंह ...और पढ़ें

HighLights
- ACB ने दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए एएसआई को रंगे हाथ पकड़ा
- एफआइआर से एक धारा हटाने के नाम पर मांगा दो लाख रुपये
- अब एसपी ने किया बर्खास्त
जागरण संवाददाता, अंबाला। Haryana Crime News: एंटी क्रप्शन ब्यूरो (एसीबी) पंचकूला द्वारा रिश्वतकांड में पकड़े गए अंबाला के महेश नगर थाने में तैनात एएसआई रूप सिंह को एसपी अंबाला जशनदीप सिंह रंधावा ने बर्खास्त कर दिया है।
एक केस के सिलसिले में एएसआई पर दो लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। साल 2018 में महेश नगर थाने में दर्ज एक केस में आरोपित अशोक को रिकवरी के लिए लेकर गया था।
.jpg)
लेकिन पचंकूला-अंबाला सीमा पर शिकायतकर्ता ने अंबाला सीमा पर गांव मौली में एक मिठाई की दुकान पर उसे रुपये लेने के लिए बुलाया था। तभी एसीबी ने उसे दबोचा।
यह भी पढे़ं: Haryana Crime: दो अलग-अलग मामलों में अमेरिका भेजने के नाम पर ठगे 52 लाख रुपये, पुलिस ने किया केस दर्ज
एफआइआर से एक धारा हटाने के नाम पर मांगा दो लाख रुपये
एफआइआर से एक धारा हटाने के नाम पर दो लाख रुपये मांगी थी। यह कार्रवाई अंबाला के शाहपुर निवासी सोहन लाल की शिकायत पर की गई थी।
एंटी करप्शन ब्यूरो पंचकूला की टीम ने रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा
अंबाला कैंट के महेश नगर थाने में तैनात एएसआई रूप सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरो(ACB) पंचकूला की टीम ने रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा है। अंबाला कैंट के महेश नगर थाने में तैनात एएसआइ रूप सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरो(ACB) पंचकूला की टीम ने रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा है।

