Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rajasthan Elections: तो फिर खत्म हुआ बीजेपी-जेजेपी का गठबंधन, दुष्यंत बोले- राजस्थान का ताला 'चाबी' से स्वयं खोलेगी जेजेपी

    By Jagran NewsEdited By: Gurpreet Cheema
    Updated: Fri, 20 Oct 2023 05:21 PM (IST)

    राजस्थान में चुनाव (Rajasthan Elections 2023) लड़ने पर जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बीजेपी के ...और पढ़ें

    भरतपुर में रैली के दौरान दुष्यंत चौटाला का बड़ा बयान (फाइल फोटो)
    भरतपुर में रैली के दौरान दुष्यंत चौटाला का बड़ा बयान (फाइल फोटो)

    जागरण डिजिटल डेस्क, अम्बाला। राजस्थान में विधानसभा चुनाव (Rajasthan Elections 2023) को लेकर जननायक जनता पार्टी ने कमर कस ली है। भरतपुर में रैली के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) बीजेपी के साथ चुनाव लड़ने की अटकलों को दूर कर दिया है। उन्होंने कहा, "राजस्थान में जेजेपी 25 से 30 सीटों पर अपनी तैयारी करेगी। मुझे उम्मीद है कि राजस्थान विधानसभा का ताला जेजेपी की चाबी से खुलेगा।

    दुष्यंत चौटाला ने कहा, "मैं मानता हूं कि राज्य प्रचार सचिव भरतपुर निवासी डॉ. मोहन सिंह को डॉ. अजय सिंह चौटाला देंगे। इस क्षेत्र के विकास और राजस्थान के उन्नति के लिए जेजेपी की चाबी काफी महत्वपूर्ण है।"

    राजस्थान में इन मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी जेजेपी

    भरतपुर में रैली के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी राज्य में महिला सुरक्षा, हरियाणा की तरह रोजगार लाना, पेपर लीक, माइनिंग माफिया और गैंगवॉर जैसे मुद्दों पर चुनाव लडे़गी। उन्होंने कहा कि हरियाणा की तर्ज पर फसल मुआवजा और बुढ़ापा पेंशन योजनाओं को बढ़ावा देना हमारी प्राथमिकता रहेगी।

    भरतपुर से राजस्थान में चुनाव प्रचार की शुरुआत

    बता दें कि जेजेपी ने राजस्थान में चुनाव प्रचार की शुरुआत भरतपुर से की है। इससे पहले डॉ. मोहन सिंह ने कहा था कि पार्टी का मुख्य फोकस भरतपुर विधानसभा पर है। भरतपुर एक जाट बाहुल्य सीट है, इसीलिए जेजेपी के पदाधिकारी भी इसी सीट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं।

    राज्य प्रचार सचिव डॉ. मोहन सिंह ने यह भी बताया कि साल 2003 में भी भरतपुर विधानसभा सीट का विधायक इनेलो पार्टी से ही रह चुका है।

    खबरें और भी