Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rail Roko Andolan: किसान देश में कल रोकेंगे ट्रेनों के चक्के, आंदोलन में हिस्सा लेने वालों की खैर नहीं; पुलिस ने दी चेतावनी

    Updated: Sat, 09 Mar 2024 11:27 AM (IST)

    Farmers Protest किसान आंदोलन को जल्द ही एक महीना होने वाला है। आंदोलन की आंच अभी मंद नहीं हुई है। बीते 28 दिनों से अंबाला डिपो की 50 से ज्यादा बसें पं ...और पढ़ें

    Rail Roko Andolan: किसान देश में कल रोकेंगे ट्रेनों के चक्के
    Rail Roko Andolan: किसान देश में कल रोकेंगे ट्रेनों के चक्के

    HighLights

    1. पंजाब के 47 रूट अभी भी बंद
    2. केवल पटियाला तक सिमटी रोडवेज की बसें
    3. किसान कल रेल रोको आंदोलन करेंगे

    जागरण संवाददाता, अंबाला शहर।  Farmers Protest: किसानों के दिल्ली कूच के एलान के बाद शंभू बॉर्डर को सील कर दिया गया था। उसके बाद से अब तक पिछले 28 दिनों से अंबाला डिपो की 50 से ज्यादा बसें पंजाब नहीं जा रही। हालात यह हैं कि अभी भी पंजाब के कुल 47 रूटों पर अंबाला डिपो की कोई भी बस नहीं जा रही। वहीं किसान कल देश में रेल आंदोलन (Rail Roko Andolan) करेंगे। इसे लेकर किसानों ने तैयारी कर ली है।

    कल होगा रेल रोको आंदोलन

    कल प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन में आमजन हिस्सा न लें। चूंकि दिल्ली कूच के चलते जिले में पहले से ही जिले में धारा 144 लागू है। इस दौरान पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने की मनाही है। लिहाजा इस संबंध में आमजन को सतर्क किया जाता है कि संभावित रेल रोको, दिल्ली कूच के दौरान किसान आंदोलन में भाग न लें।

    एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने यह आह्वन करते हुए कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति इस आंदोलन के दौरान जानबूझ कर पांच या पांच से अधिक की संख्या में एकत्रित होते हैं या भाग लेते हुए पाए जाते हैं तो ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ धारा 144 सीआरपीसी के आदेशों की अवहेलना करने के जुर्म में कानूनी कार्रवाई का सामना करते हुए जेल जाना पड़ सकता है।

    यह भी पढ़ें- Farmers Protest 2024: किसानों का बड़ा एलान, इस दिन करेंगे दिल्‍ली कूच; 10 मार्च को रोकेंगे ट्रेनों के पहिए

    उन्होंने कहा कि किसी भी स्थान या शहर में दंगें, हिंसा, आगजनी मारपीट व साम्प्रदायिक झगडे़ रोकने, सुरक्षा संबंधी खतरा होने, सार्वजनिक व्यवस्था में व्यवधान न आने देेने के संबंध में प्रशासन द्वारा धारा 144 सीआरपीसी लागू की जाती है। इसीलिए आमजन से अपील है कि जिले में शांति व्यवस्था व कानून व्यवस्था को बनाए रखने में जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें।

    खबरें और भी

    पकड़े थे 50 से ज्यादा लोग

    बता दें कि किसानों के दिल्ली कूच के दौरान धारा 144 का उल्लंघन करने के मामले में शंभू बार्डर पर अंबाला सीमा से सुरक्षा बलों ने 50 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया था और इनकी जमानत भी कड़े जतन के बाद हुई थी। इस दौरान इन लोगों को 14 दिन जेल में भी बिताने पड़े थे।

    45 रूटों पर बसें बंद

    दो दिनों से केवल अंबाला से पटियाला सेवा ही शुरू की गई है। जबकि हरियाणा रोडवेज की दूसरे डिपो की बसें अंबाला से पटियाला की ओर से पहले से चल रही हैं। इसके अलावा अंबाला से लुधियाना, अंबाला से अमृतसर, अंबाला से जालंधर, अंबाला से राजपुरा, अंबाला से खन्ना सहित तमाम सेवाएं बंद हैं। वहीं पंजाब की ओर जाने वाले करीब 45 रूट बंद हैं। इस कारण लोगों का खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    यह भी पढ़ें- रूस में फंसे करनाल के हर्ष के परिवार को राहत, फ्रंट लाइन से हटाया; विदेश घूमने की चाहत ने बुरा फंसाया