विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंबाला कोर्ट परिसर में चली गोली, दहशत में आए वकील; गेट पर सिक्योरिटी में तैनात SPO की बंदूक से हुई फायरिंग

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Published: Sat, 04 Nov 2023 03:28 PM (IST)

अंबाला शहर स्थित अदालत परिसर के गेट पर सिक्योरिटी में तैनात एसपीओ से अचानक गोली चल गई। जो छत में ...और पढ़ें

अंबाला कोर्ट परिसर में चली गोली, गेट पर सिक्योरिटी में तैनात SPO की बंदूक से हुई फायरिंग
अंबाला कोर्ट परिसर में चली गोली, गेट पर सिक्योरिटी में तैनात SPO की बंदूक से हुई फायरिंग

HighLights

  1. अंबाला कोर्ट परिसर में चली गोली
  2. गेट पर सिक्योरिटी में तैनात SPO की बंदूक से हुई फायरिंग
  3. 70 डिग्री में उपर की ओर चली गोली और जो छत में लगी।
  4. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जागरण संवाददाता, अंबाला। Ambala News: अंबाला शहर स्थित अदालत परिसर के गेट पर सिक्योरिटी में तैनात एसपीओ से अचानक गोली चल गई। जो छत में जाकर लगी। गोली चलने से वकीलों में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि इस दौरान बचाव रहा कि किसी को फायर के दौरान छर्रा नहीं लगा। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी दीपक कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फायर होने के कारणों को जांच शुरू कर दी है।

बंदूक से अचानक हुआ फायर

जानकारी अनुसार रोजाना की तरह अदालत परिसर में काम काज चल रहा था। अदालत परिसर के गेट पर बतौर सिक्योरिटी में तैनात एसपीओ विक्रम ड्यूटी पर था। इस दौरान विक्रम अपनी बंदूक की जांच कर रहा था तो अचानक से फायर हो गया। फायर होते ही अदालत परिसर में सन्नाटा छा गया। घटना स्थल पर पुलिस इकट्ठा हो गई और मौके को संभाला।

छत में लगी गोली

गनीमत यह रही कि गोली 70 डिग्री में उपर की ओर चली, जो छत में लगी। इस कारण बड़ा बचाव हो गया। घटना की जानकारी मिलती ही एएसपी दीपक कुमार भी मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने जांच की। जांच में गोली छत पर लगी हुई नजर आई, लेकिन मौके से कोई खोल बरामद नहीं हो सका। इसके बाद अदालत में तैनात सिक्योरिटी अलर्ट हो गई और सिक्योरिटी में तैनात एसपीओ को सदर थाना में ले जाया गया।

यह भी पढ़ें- Haryana: पानी की बढ़ी दरें प्रशासन ने ली वापस, वसूली गई अधिक राशि आगामी बिलों में होगी एडजस्ट; एक लाख परिवारो को मिली रहात


मामले की जांच कर रही पुलिस

मामले में पुलिस ने तफ्तीश करनी शुरू कर दी है। जिसमें जांचा जा रहा है कि गोली किस तरह से चल गई। ऐसा एसपीओ बंदूक से क्या कर रहा था। हालांकि यदि गोली किसी को लग जाती तो अदालत परिसर में बड़ा हादसा हो सकता था। बता दें कि अदालत परिसर में एसपीओ की अदालत परिसर में सिक्योरिटी मेटल डिटेक्टर के पास तैनात रहती है, ताकि अदालत परिसर में कोई संदिग्ध ना आ सके। जांच के बाद ही एंट्री दी जाती है।

यह भी पढ़ें- कूरियर से इजरायल भेजा जा रहा था नशे का सामान, 2 करोड़ के मादक पदार्थ संग नारकोटिक्स विभाग ने तीन को किया गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।