Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अंबाला कोर्ट परिसर में फायरिंग से हड़कंप, पेशी पर आए शख्स पर चली गोलियां; गैंगवार की आशंका

    Updated: Sat, 01 Mar 2025 01:33 PM (IST)

    Firing in Ambala Court अंबाला के कोर्ट परिसर शनिवार सुबह दनादन तीन गोलियां चली जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार दो ...और पढ़ें

    अंबाला के कोर्ट परिसर में चली गोली (फोटो- सोशल मीडिया)
    अंबाला के कोर्ट परिसर में चली गोली (फोटो- सोशल मीडिया)

    जागरण संवाददाता, अंबाला शहर। कोर्ट परिसर में शनिवार को पेशी पर आए अमन सोनकर और हवा में गोलियां चलाने वाले अमन बांड दोनों के बीच लंबे समय से वर्चस्व की जंग चल रही है। दोनों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में छावनी के महेश नगर और छावनी के कैंट सहित विभिन्न थानों में केस दर्ज हैं।

    आरोपित अमन सोनकर (प्रधान) के खिलाफ थाना छावनी में आठ-नौ और थाना महेशनगर में भी एक-दो केस दर्ज हैं। अमन के खिलाफ पुलिस ने 2017 में हत्या के प्रयास, 2018 में मारपीट का मामला दर्ज किया था। मगर इसमें वह बरी हो गया। वर्ष 2019 में हत्या के प्रयास, 2020 में लड़ाई-झगड़े और आर्म्स एक्ट, 2021 में सट्टा खेलने का मामला भी दर्ज हैं। उसके आर्म्स एक्ट में व अन्य मामले दर्ज हैं।

    दोनों के बीच लंबे समय से चल रहा गैंगवार

    अमन बांड गैंग की अमन सोनकर गैंग से गैंगवार चलती आ रही है। पहले भी दोनों गैंग के सदस्यों पर कई मुकदमे दर्ज हैं। सितंबर 2018 में 18 लोगों पर केस दर्ज किया गया था। बसंती माई मंदिर के पास बंटी पहलवान व उसके साथियों की अमन बांड व अन्य के साथ मारपीट हुई थी।

    दोनों पक्षों की तरफ से ईंट-पत्थर चले और फायरिंग तक हुई थी। इस झगड़े में तीन पुलिसकर्मियों समेत आठ लोग घायल हो गए थे। दीना मंडी निवासी चंद्रशेखर की शिकायत पर 18 लोगों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हुआ था।

    खबरें और भी

    जनवरी 2023 में हथियारों सहित पकड़ा था अमन सोनकर

    जनवरी 2023 में सीआइए-1 ने छावनी में गैंग चलाने वाले अमन सोनकर सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया था। आरोपितों के पास से सात पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद किए थे।

    पहले सोनकर व बांड में हुई थी कहासुनी

    बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे छावनी निवासी अमन सोनकर कैंट थाने में दर्ज एक मामले में अपनी पेशी पर आया था। खजाना कार्यालय के सामने से जब वह कोर्ट परिसर में प्रवेश करने लगा तो वहां खटीक मंडी अंबाला कैंट निवासी अमन बांड भी वहां आ गया।

    दोनों ही अपने-अपने गैंग चलाते हैं। दोनों के घर आसपास के एरिया में ही हैं। दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद अमन सोनकर पेशी के लिए निकल गया। इसी दौरान कोर्ट कांप्लेक्स में घुसकर अमन बांड ने तीन-चार बार हवा में फायरिंग की और अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया।

    छावनी निवासी अमन सोनकर किसी मामले में कोर्ट में पेशी पर आया था। अमन बांड नाम के बदमाश ने हवा में गोलियां चलाई। उसके साथ तीन-चार अन्य आरोपित भी शामिल थे। पुलिस ने इस मामले में अमन बांड सहित चार-पांच अन्य पर हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। दोनों गुटों की पहले से ही रंजिश चली आ रही है।

    इंस्पेक्टर सुनीलदत्त, शहर थाना प्रभारी।

    मैं मना करता रहा आरोपित चलाता रहा गोलियां

    वारदात के समय कोर्ट का एक प्राइवेट चौकीदार वहां खड़ा था, जिसने सब कुछ अपनी आंखों से देखा। रणजीत नाम के इस प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे वह गेट पर खड़ा था, उसी दौरान काले रंग की गाड़ी से दो युवक उतरे। उनके हाथों में पिस्तौल थी। उन्होंने एक के बाद एक तीन राउंड फायर किए। बतौर रणजीत मैं उन्हें रोकता रहा लेकिन वे नहीं रुके और फायर करते गए इसके बाद वह वहां से भाग गए।