Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    विधानसभा में गोल गप्पा पार्टी: CM खट्टर और हुड्डा में दिखी गजब की केमिस्ट्री, एक साथ लिया पानीपुरी का आनंद

    By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Tue, 29 Aug 2023 04:22 PM (IST)

    हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन कुछ ऐसा देखने को मिला। जिसने हर किसी को चौंका कर रख दिया। राजनीति के माहिर खिलाड़ी और सदन में एक दूसरे पर ...और पढ़ें

    CM खट्टर और हुड्डा में दिखी गजब की केमिस्ट्री, एक साथ लिया पानीपुरी का आनंद। फोटो - जागरण
    CM खट्टर और हुड्डा में दिखी गजब की केमिस्ट्री, एक साथ लिया पानीपुरी का आनंद। फोटो - जागरण

    चंडीगढ़, राज्य ब्यूरो। CM Khattar And Bhupinder Hooda Gol Gappa Party हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन मंगलवार को सदन में गोल-गप्पा पार्टी चली। अंबाला शहर के भाजपा विधायक असीम गोयल ने सर्वश्रेष्ठ विधायक चुने जाने की खुशी में यह गोल गप्पा पार्टी दी। अंबाला के गोल गप्पे काफी मशहूर हैं।

    विधायक की इस चाट व गोल गप्पा पार्टी के लिए भोजन अवकाश भी नहीं किया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और स्पीकर डॉ. ज्ञानचंद गुप्ता ने सदन परिसर में गोल गप्पों का जमकर आनंद लिया। नीचे देखिए तस्वीरें-

    बता दें कि आजकल हरियाणा के नेताओं का अलग ही स्वैग देखने को मिल रहा है। सोमवार को ही एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें हरियाणा के उपमुख्यमंत्री एक ग्रामीण के साथ पुशअप करते नजर आए। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

    दरअसल, सोमवार को विधानसभा का सत्र जब शाम को समाप्त हुआ तो दुष्यंत चौटाला चंडीगढ़ में अपने सरकारी आवास पर पहुंचे। यहां उनसे मुलाकात के लिए उनके गांव से एक ग्रामीण आया हुआ था। ग्रामीण ने दुष्यंत चौटाला को पुशअप चैंलेज कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच मुकाबला शुरू हो गया।

    खबरें और भी

    वीडियो को एक्स (ट्विटर) पर शेयर करते हुए दुष्यंत चौटाला ने लिखा, "सदन की कार्यवाही, बाद में अधिकारियों की मीटिंग बुलाई, शाम को सुनी जनसमस्याएं, फिर ताऊ के साथ पुश अप लगाई।... मेरे हरियाणे के बुजुर्गों की हाज़िरजवाबी और चुस्ती का कोए मुक़ाबला नहीं।"