विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चंडीगढ़ में 9 अगस्त को होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा करेंगे अध्यक्षता

By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya
Published: Sun, 06 Aug 2023 04:11 PM (IST)

चंडीगढ़ राज्य ब्यूरो। हरियाणा कांग्रेस विधानसभा के 25 अगस्त से आरंभ होने वाले मानसून सत्र की तैयारियों में जुट गई ...और पढ़ें

चंडीगढ़ में 9 अगस्त को होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक
चंडीगढ़ में 9 अगस्त को होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक

चंडीगढ़, राज्य ब्यूरो। हरियाणा कांग्रेस विधानसभा के 25 अगस्त से आरंभ होने वाले मानसून सत्र की तैयारियों में जुट गई है। मानसून सत्र में प्रदेश की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस ने 9 अगस्त को चंडीगढ़ में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है।

यह बैठक विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास पर शाम चार बजे होगी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक सात अगस्त को नई दिल्ली में होने वाली बैठक के तुरंत बाद बुलाई है।

सरकार को घेरने की बनेगी रणनीति

इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दिए जाने वाले संदेश के बारे में भी कांग्रेस विधायकों को जानकारी दी जाएगी। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में मानसून सत्र में सरकार को घेरने की रणनीति बनेगी। कांग्रेस राज्य में आई बाढ़ और उससे हुए जानमाल के नुकसान पर सरकार की घेराबंदी करने के लिए तैयार है।

मानसून सत्र में उठेगा नूंह हिंसा का मुद्दा

इसके अलावा, कांग्रेस नूंह में हुई हिंसा का मुद्दा भी जोरदार ढंग से उठाने की तैयारी में है। हालांकि, इस हिंसा के आरोपितों में फिरोजपुर झिरका के कांग्रेस विधायक इंजीनियर मामन खान का नाम भी लिया जा रहा है। लेकिन हुड्डा उन्हें पहले ही क्लीन चिट देते हुए कह चुके हैं कि भाजपा अपनी कमियों को छिपाने के लिए सुई गलत दिशा में मोड़ रही है।

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सांसद दीपेंद्र हुड्डा के भी शामिल होने की संभावना है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान स्वयं होडल से विधायक हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।