Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हरियाणा में कब होगी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी, कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने कर दिया क्लियर; इन नामों का किया जिक्र

    Updated: Thu, 28 Mar 2024 01:09 PM (IST)

    Haryana News हरियाणा में प्रत्याशियों की लिस्ट को लेकर हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि उम्मीदवारों को लेकर गंभीरता से चर्चा की जा ...और पढ़ें

    Haryana News: हरियाणा में कब होगी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी, कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने कर दिया क्लियर
    Haryana News: हरियाणा में कब होगी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी, कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने कर दिया क्लियर

    जेएनएन, चंडीगढ़। Haryana News: आने वाली 31 मार्च को दिल्ली रामलीला मैदान में होने जा रही महारैली को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश व कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान दिल्ली से लगते हरियाणा जिलों के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व नेताओं से चर्चा कर रहे हैं।

    कांग्रेस नेताओं को रैली में एक एक हजार लोग लाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके साथ यह भी कहा गया है कि आम आदमी पार्टी के लोग टोपी पहनकर आएंगे तो कांग्रेस के कार्यकर्ता तिरंगा पटका गले में डालकर आएं ताकि यह कांग्रेस कार्यकर्ता की पहचान रहे।

    हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान

    वहीं दूसरी ओर प्रत्याशियों की सूची को लेकर हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि प्रत्याशियों को लेकर गंभीरता से चर्चा की जा रही है। अभी हमारे पास बहुत समय है। उन्होंने कहा कि 31 मार्च को महारैली होने वाली है तो उसके बाद ही सूची जारी की जाएगी।

    क्या सीनियर लीडर नहीं लड़ेंगे चुनाव

    उदयभान ने कहा कि किसी सीनियर लीडर ने मना नहीं किया है चुनाव लड़ने से कुमारी सैलजा अंबाला या सिरसा से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। भूपेंद्र हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं तो कोई मना नहीं कर रहा। हमारे पास अच्छे-अच्छे उम्मीदवार हैं।

    खबरें और भी