विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Election 2024: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, PM मोदी-अमित शाह समेत कई दिग्गजों के नाम शामिल

Published: Fri, 13 Sep 2024 08:50 AM (IST)

Haryana Election 2024 गुरुवार नामांकन का आखिरी दिन था। बुधवार देर रात बीजेपी ने बची सभी सीटों पर उम्मीदवारों को ...और पढ़ें

Haryana Election 2024: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, जानिए किन दिग्गजों के नाम हैं शामिल।
Haryana Election 2024: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, जानिए किन दिग्गजों के नाम हैं शामिल।

डिजिटल डेस्क, पंचकूला। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने गुरुवार देर रात 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा जैसे दिग्गजों के नाम शामिल हैं। बीजेपी ने सभी 90 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने तीन बार में उम्मीदवारों का एलान किया है।

स्टार प्रचारकों की सूची में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, शिवराज सिंह चौहान और पीयूष गोयल सहित कई नेताओं के नाम शामिल हैं। कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी हरियाणा में चुनाव प्रचार करेंगे। योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव, हिमंत बिस्वा सरमा, भजन लाल शर्मा, पुष्कर सिंह धामी करेंगे।

  • नरेंद्र मोदी
  • जगत प्रकाश नडडा
  • राजनाथ सिंह
  • अमित शाह
  • नितिन गड़करी
  • नायब सिंह सैनी
  • मोहन लाल बड़ौली
  • मनोहर लाल खटटर
  • शिवराज सिंह चौहान
  • धर्मेन्द्र प्रधान
  • योगी आदित्यनाथ
  • -सतीश पूनिया
  • बिप्लब कुमार देब
  • सुरेंद्र सिंह नागर
  • पीयूष गोयल
  • अर्जुन राम मेघवाल
  • हरदीप सिंह पुरी
  • सुधा यादव
  • भजन लाल शर्मा
  • मोहन यादव
  • पुष्कर सिंह धामी
  • हिमंत बिस्वा सरमा
  • राव इंद्रजीत सिंह
  • कृष्णपाल गुर्जर
  • वसुन्धरा राजे सिन्धिया
  • स्मृति ईरानी
  • जयराम ठाकुर
  • रवनीत सिंह बिट्टू
  • अनुराग ठाकुर
  • दीया कुमारी
  • हेमा मालिनी
  • किरण चौधरी
  • नवीन जिंदल
  • धर्मबीर सिंह
  • अशोक तंवर
  • मनोज तिवारी
  • संजीव बालियान
  • -कुलदीप बिश्नोई
  • राम चंदर जांगड़ा
  • बबीता फोगाट

साथ ही कई सांसद भी बीजेपी नेताओं के समर्थन में वोट मांगेंगे। अनुराग ठाकुर, हेमा मालिनी, बिप्लब कुमार देब, राव इंद्रजीत सिंह, कृष्ण पाल गुर्जर। हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी। एक ही चरण में मतदान होगा। वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में OBC और जाटों को साधने की कोशिश, टिकट वितरण पर भाजपा-कांग्रेस ने कैसे बनाया ‘सोशल फॉर्मूला’?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।