यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ambala City Vidhan Sabha Sabha Result: अंबाला शहर में बीजेपी की हार, कांग्रेस के निर्मल सिंह 11 हजार वोटों से जीते
Ambala City vidhan Sabha chunav Result अंबाला सिटी विधानसभा सीट पर इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। बीजेपी मंत्री असीम गोयल को इस बार करारी हार क ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, अंबाला। हरियाणा में विधानसभा चुनाव (Haryana Vidhan Sabha Chunav Result 2024) के नतीजे आ गए हैं। अंबाला शहर में मंत्री असीम गोयल इस बार अपनी कुर्सी नहीं बचा पाए हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के प्रत्याशी निर्मल सिंह के साथ था। कांग्रेस यहां 11 हजार वोटों से जीती है।
शुरुआती रुझानों की बात करें तो असीम गोयल यहां आगे चल रहे थे। लेकिन जैसे ही काउंटिंग आठ राउड तक पहुंची। नतीजे साफ होते दिखे और देखते ही देखते असीम गोयल को कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल सिंह ने करीब 11 हजार वोटों से शिकस्त दे दी।
असीम गोयल और निर्मल सिंह के अलावा आम आदमी पार्टी के केतन शर्मा भी यहां से चुनावी मैदान में थे।
2019 विधानसभा चुनाव के नतीजे
साल 2019 के विधानसभा चुनाव में अंबाला सिटी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के असीम गोयल ने जीत दर्ज की थी। उन्हें 2019 के विधानसभा चुनाव में 64,799 वोट मिले थे।
वहीं दूसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार निर्मल सिंह रहे थे जिन्हें 55,944 वोट मिले थे। कांग्रेस के प्रत्याशी जसबीर मल्हौर 20,091 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। साल 2014 के चुनाव में भी बीजेपी के असीम गोयल ने यहां से बाजी मारी थी।