Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अमित शाह से फिर मिले रणजीत चौटाला, लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें; बोले- भाजपा हाईकमान करेगा फैसला

    By Sudhir TanwarEdited By: Praveen Prasad Singh
    Updated: Sat, 19 Aug 2023 07:28 PM (IST)

    हरियाणा सरकार की कैबिनेट में बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने शनिवार को फिर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। माना जा रहा है कि वह लोकसभा का ...और पढ़ें

    अमित शाह से फिर मिले रणजीत चौटाला, लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें; बोले- भाजपा हाईकमान करेगा फैसला
    अमित शाह से फिर मिले रणजीत चौटाला, लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें; बोले- भाजपा हाईकमान करेगा फैसला

    चंडीगढ़, राज्य ब्यूरो। Ranjit Chautala Met Amit Shah हरियाणा के बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत चौटाला ने एक बार फिर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। शाह के सिरसा दौरे के बाद पहली बार हुई इस मुलाकात को लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

    नई दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात के बाद रणजीत चौटाला ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री के साथ प्रदेश के राजनीतिक हालातों को लेकर चर्चा की है। यह एक सामान्य मुलाकात थी।

    'भाजपा हाईकमान करेगा फैसला'

    उन्होंने कहा कि उन्होंने अमित शाह को हरियाणा के मौजूदा हालातों पर अपना फीडबैक दिया है। गठबंधन को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) लड़ने को लेकर हर तरह का फैसला भाजपा हाईकमान करेगा। वह पार्टी के निर्देश के अनुसार हर तरह का चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।

    अमित शाह से पहले भी मिल चुके हैं चौटाला

    बता दें कि रणजीत चौटाला इस समय निर्दलीय विधायक हैं और मनोहर सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। इससे पहले, रणजीत चौटाला लंबे समय तक कांग्रेस में रहे हैं। चौटाला पहले भी केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात करते रहे हैं।

    रणजीत चौटाला अन्य निर्दलीय विधायकों से हटकर शुरू से मनोहर सरकार के साथ चल रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह के सिरसा दौरे के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि भाजपा उन्हें लोकसभा चुनाव लड़वा सकती है। शाह की सिरसा रैली की कमान भी रणजीत चौटाला के पास ही थी।

    खबरें और भी