यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हरियाणा निकाय चुनाव: अंबाला सदर में भाजपा की 'खिलाड़ी' के सामने निर्दलीय की चुनौती, दिग्गज भी लगा रहे जोर
अंबाला सदर नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की स्वर्ण कौर और निर्दलीय प्रत्याशी मनदीप कौर के बीच सीधा मुकाबला है। स्वर्ण कौर के पक्ष में अंबाला छावनी ...और पढ़ें

HighLights
- अंबाला सदर के अध्यक्ष के लिए सीधा मुकाबला।
- अंबाला शहर और कैंट को मिलाकर बनाया था नगर निगम।
- स्वर्ण कौर के ससुर बलदेव सिंह गांव के सरपंच रह चुके हैं।
दीपक बहल, अंबाला। नगर परिषद अंबाला सदर के अध्यक्ष के लिए सीधा मुकाबला है। भाजपा की स्वर्ण कौर मैदान में हैं, तो दूसरी ओर निर्दलीय प्रत्याशी मनदीप कौर डटी हैं। नगर निगम अंबाला शहर और कैंट को मिलाकर बनाया था, तो स्वर्ण कौर पार्षद थीं। यही नहीं, उनके ससुर बलदेव सिंह गांव के सरपंच रह चुके हैं।
दूसरी ओर, मनदीप कौर निर्दलीय के तौर पर चुनाव मैदान में उतरी हैं। अंबाला छावनी सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी चित्रा सरवारा का समर्थन उनको है और वे उनकी टीम से ही अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में उतरी हैं। चुनाव काफी दिलचस्प होगा। यह पहली बार होगा कि अध्यक्ष पद का चुनाव सीधे जनता करेगी।
यहां दिग्गज भी पूरा जोर लगा रहे हैं। स्वर्ण कौर अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज द्वारा कराए गए विकास कार्यों पर वोट मांग रहीं हैं, तो निर्दलीय प्रत्याशी मनदीप कौर परिषद एरिया की समस्याओं को लेकर सवाल खड़ा कर रही हैं।
अंबाला सदर के बड़े काम
- अंबाला छावनी में सुभाष पार्क को अपग्रेड कर नया रूप दिया गया।
- परिषद एरिया से गुजरने वाले नालों को कवर्ड कर दिया गया है।
- अंबाला-जगाधरी हाईवे से कनेक्टिविटी देने के लिए टांगरी बांध पर सड़क बनाई गई है।
- स्ट्रीट लाइटों का जाल बिछाया गया।
- डिवाइडरों पर पौधे लगाए गए।
यह हैं स्थानीय मुद्दे
- छावनी में नक्शा पास न होना।
- अंबाला छावनी सदर एरिया का फ्रीहोल्ड न होना।
- छावनी में रजिस्ट्रियों का न होना।
- कबाड़ी बाजार में बन रही पुलिया का निर्माण में देरी।
- बेसहारा पशुओं और आवारा कुत्तों को सड़कों से हटाना।
आपकी प्राथमिकताएं क्या हैं
सड़कों पर बेसहारा पशु काफी हैं, इनको हटाया जाएगा। इसके अलावा टांगरी नदी के आसपास बसे लोगों को बाढ़ जैसी स्थिति से बचाने के लिए बांध और मजबूत किए जाएंगे। चुनाव को किस तरह से देखती हैं? जनता विकास कार्य देखती है और भाजपा ने अंबाला छावनी में काफी विकास करवाए हैं। अभी और विकास कार्य करवाए जाने हैं।
खबरें और भी
आपकी पहली प्राथमिकता है?
कई बार स्थिति ऐसी आई है कि सफाई कर्मचारियों को वेतन समय पर नहीं मिलता। यह समस्या सबसे पहले दूर करनी है। वेतन समय पर न मिलना कई परेशानियां पैदा करता है। चुनाव को आप किस नजर से देख रही हैं?
जवाब: यह चुनाव जनता लड़ रही है और जनता भी चाहती है कि अध्यक्ष ऐसा हो जो जनता की समस्याओं को दूर कर सके और विकास करवा सके।
अब तक के प्रधान
सतीश मित्तल, दर्शन बुद्धिराजा, सुदर्शना दुआ, पंडित शंकरदास शर्मा, नीलम शर्मा।
कुल मतदाता
1 लाख 78 हजार 365 कुल मतदाता
92 हजार 382 पुरुष मतदाता
85 हजार 975 महिला मतदाता
156 कुल बूथ, 32 कुल वार्ड
यह भी पढ़ें- हरियाणा निकाय चुनाव के बीच PM मोदी से मिले CM नायब सैनी, जानिए किन मुद्दों पर हुई बातचीत?