यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana News: पराली पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत, कोर्ट के सामने आया यह आंकड़ा
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नायब सैनी ने पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए हरियाणा सरकार के प्रयासों पर सुप्रीम कोर्ट ...और पढ़ें

HighLights
- पराली प्रबंधन के लिए हरियाणा की मनोहर सरकार ने जबरदस्त काम किए- नायब सैनी
- हरियाणा की मनोहर सरकार किसान हितैषी
- सीएम मनोहर लाल किसानों को पराली को लेकर करते रहते हैं जागरूक
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नायब सैनी (BJP New President Naib Singh Saini) ने पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए हरियाणा सरकार के प्रयासों पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने जो मुहर लगाई है, उसका स्वागत किया है।
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पराली जलाने की घटनाओं में कमी आना मनोहर सरकार की नीतियां और प्रदेश के किसानों का जागरूक होना है।
हरियाणा सरकार ने पंजाब को दी नसीहत
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पराली प्रबंधन के लिए हरियाणा की मनोहर सरकार ने जबरदस्त काम किए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी आज हरियाणा की सरकार की पीठ थपथपाते हुए पंजाब की सरकार को नसीहत दी है कि पराली प्रबंधन कैसे किया जाता है, वह हरियाणा की सरकार से सीखें।
नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा की मनोहर सरकार किसान हितैषी है। सरकार किसानों को कृषि उपकरणों पर सब्सिडी दे रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं लगातार किसानों को पराली से होने वाले नुकसान के लिए जागरूक करते रहते हैं।
पराली जलाने के मामलों में सुप्रीम कोर्ट के सामने यह आया आंकड़ा
राज्य- साल 2021, साल 2022, साल 2023 - पिछले साल की तुलना में आई कमी
पंजाब - 68922, 46822, 31932, 32 प्रतिशत
हरियाणा - 5993 - 3233 - 1986, 39 प्रतिशत
ये भी पढ़ें- शर्मनाक! फतेहाबाद में युवक को बनाया बंधक, अर्धनग्न कर पीटा... चप्पल भी चटवाई; मामले की जांच जारी