Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana News: आज शाम चंडीगढ़ से करनाल के लिए रवाना होंगे CM मनोहर लाल, नशे के खिलाफ हरियाणा सरकार का एक और कदम

    By Jagran NewsEdited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Thu, 31 Aug 2023 10:49 AM (IST)

    आज शाम 500 बजे हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर चंडीगढ़ से करनाल के लिए रवाना होंगे। इसके बाद सीएम शुक्रवार 1 सितंबर को सुबह 600 बजे करनाल में साइक्लोथ ...और पढ़ें

    आज चंडीगढ़ से करनाल के लिए रवाना होंगे सीएम मनोहर लाल (फोटो-जागरण)
    आज चंडीगढ़ से करनाल के लिए रवाना होंगे सीएम मनोहर लाल (फोटो-जागरण)

    चंडीगढ़, जागरण संवाददाता। आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शाम 5:00 बजे चंडीगढ़ से करनाल के लिए रवाना होंगे। इसके बाद सीएम शुक्रवार 1 सितंबर को सुबह 6:00 बजे करनाल में साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाएंगे। फिर शुक्रवार को 10:30 बजे मुख्यमंत्री दिल्ली पहुंचेंगे।

    क्या है साइक्लोथॉन?

    सीएम मनोहर लाल कल करनाल में जिस साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाएंगे, लेकिन ये है क्या? तो आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं। साइक्लोथॉन एक तरह की साइकिल रैली है। इसका उद्देश्य हरियाणा को पूर्ण रूप से नशा मुक्त बनाने व लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करना है। ये रैली पूरे राज्य में निकाली जाएगी और इसका समापन 25 सितंबर को करनाल में ही होगा।