Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana News: नायब सरकार ने कर्मचारियों को दी बड़ी खुशखबरी, 8 प्रतिशत बढ़ाई सैलरी, इस तारीख से मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन

    Updated: Mon, 01 Jul 2024 02:49 PM (GMT+05:30)

    Haryana News सभी धर्मों के पुजारियों की सैलरी देने के बाद सीएम नायब सिंह सैनी ने कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने कर्मचारियों के वेतन में 8 ...और पढ़ें

    Haryana News: सीएम नायब सिंह सैनी ने कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है।
    Haryana News: सीएम नायब सिंह सैनी ने कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है।

    जागरण संवाददाता, अंबाला। हरियाणा की नायब सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। नायब सरकार ने कौशल रोजगार निगम (HKRN) में भर्ती कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि का बड़ा ऐलान किया है।

    सीएम नायब सिंह सैनी ने भारतीय मजदूर संघ के साथ बैठक में घोषणा करते हुए कहा कि HKRN के तहत पार्ट वन, पार्ट 2, पार्ट 3 के भर्ती सभी कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की गई है। सभी तरह के कर्मचारियों की सैलरी में लगभग 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा कि बढ़ा हुआ वेतन एक जुलाई से मिलना शुरू हो जाएगा।

    इस दौरान सीएम सैनी ने कहा कि आपके अधिकारों को कोई छीन नहीं सकता। सरकार मजबूती से आपके साथ खड़ी है। पहले दुर्घटना पर कोई लाभ नहीं मिलता था। लेकिन अब सरकार मदद के लिए आगे आती है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से एचसी और ओबीसी को आरक्षण देकर भर्ती करने का काम हमारी सरकार ने किया है।

    यह भी पढ़ें- Haryana News: '...तो हरियाणा बंद का करेंगे आह्वान', गुंडागर्दी के खिलाफ व्यापारियों का हल्लाबोल, करेंगे आंदोलन