Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Politics: हरियाणा विधानसभा चुनाव में चाणक्य निभाएंगे भूमिका! अमित शाह से मिले बिप्लब देब, इलेक्शन पर की चर्चा

    Updated: Thu, 20 Jun 2024 07:57 PM (IST)

    हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election 2024) को लेकर आज हरियाणा भाजपा के प्रभारी बिप्लब कुमार देब (Biplab Kumar Deb) ने केंद्रीय गृहमंत्री ...और पढ़ें

    अमित शाह और बिप्लब कुमार देब एक साथ (बिप्लब कुमार देब के एक्स से फोटो)
    अमित शाह और बिप्लब कुमार देब एक साथ (बिप्लब कुमार देब के एक्स से फोटो)

    HighLights

    1. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बिप्लब देब की मुलाकात
    2. विधानसभा चुनाव को लेकर की चर्चा
    3. शाह ने भी बिप्लब का गर्मजोशी के साथ किया स्वागत

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा के प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने वीरवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

    हरियाणा विधानसभा के निमित्त चुनाव सह प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद बिप्लब कुमार देब की शाह से यह पहली मुलाकात थी। 20 मिनट की मुलाकात में दोनों के बीच हरियाणा की वर्तमान राजनीति परिस्थितियों और विधानसभा चुनावों को लेकर बातचीत हुई।

    विस्तृत चर्चा एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया: बिप्लब कुमार देब

    बिप्लब कुमार देब ने अमित शाह के साथ मुलाकात की फोटो इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए लिखा कि शिष्टाचार भेंट के दौरान विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा करके मार्गदर्शन प्राप्त किया।

    शाह ने किया देब का स्वागत

    इससे पहले देब दोपहर को शाह से मिलने पहुंचे और पुष्प गुच्छ भेंट किया। शाह ने भी गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं में राजनीतिक व संगठनात्मक विषयों पर चर्चा भी हुई।

    देब इससे पहले कैबिनेट मंत्री राजनाथ सिंह, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से भी मिल चुके हैं। इस दौरान भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई ने नई दिल्ली में भाजपा प्रभारी बिप्लब कुमार देब से मुलाकात कर प्रदेश के राजनीतिक मसलों पर बातचीत की।

    यह भी पढ़ें- Haryana Politics: 'ये बातें हाईकमान से कहनी चाहिए...', सैलजा ने किरण व श्रुति चौधरी पर दिया बयान तो बोले भूपेंद्र हुड्डा

    खबरें और भी