Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BJP के घटक दलों की बैठक में JJP को बुलावा, अजय चौटाला होंगे शामिल; गठबंधन टूटने की अटकलों पर लगा विराम

    By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Sun, 16 Jul 2023 10:42 PM (IST)

    जननायक जनता पार्टी की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला एनडीए घटक दलों की बैठक में भागीदारी करने जाएंगे। हरियाणा में जेजेपी के 10 विधायक हैं ...और पढ़ें

    BJP के घटक दलों की बैठक में JJP को बुलावा, अजय चौटाला होंगे शामिल
    BJP के घटक दलों की बैठक में JJP को बुलावा, अजय चौटाला होंगे शामिल

    चंडीगढ़, अनुराग अग्रवाल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 18 जुलाई को नई दिल्ली में बुलाई जाने वाली एनडीए घटक दलों की बैठक में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) भी शामिल होगी। जेजेपी हरियाणा की भाजपा सरकार में साझीदार है। पिछले लंबे समय से भाजपा व जेजेपी का गठबंधन टूटने की अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन भाजपा द्वारा एनडीए घटक दलों की बैठक में शामिल होने का निमंत्रण मिलने के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने इस गठबंधन के बने रहने पर मुहर लगा दी है।

    जननायक जनता पार्टी की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला एनडीए घटक दलों की बैठक में भागीदारी करने जाएंगे। हरियाणा में जेजेपी के 10 विधायक हैं। इनेलो से अलग होने के बाद जेजेपी ने 2019 का विधानसभा चुनाव भाजपा के विरुद्ध लड़ा था, लेकिन भाजपा के बहुमत से दूर रहने की वजह से जेजेपी को सत्ता में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया।

    अमित शाह के आवास पर हुआ था गठबंधन

    भाजपा व जेजेपी का यह गठबंधन तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के आवास पर हुआ था, जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अहम भूमिका निभाई थी। इस गठबंधन के दौरान तत्कालीन भाजपा प्रभारी डॉ. अनिल जैन और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ ही जेपी नड्डा भी मौजूद रहे थे।

    भाजपा व जजपा के गठबंधन को साढ़े तीन साल से अधिक समय हो गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार में जेजेपी कोटे से दुष्यंत चौटाला उप मुख्यमंत्री हैं, जबकि देवेंद्र बबली पंचायत एवं विकास मंत्री तथा अनूप धानक श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री हैं। प्रदेश में दोनों दलों के बीच जब से यह गठबंधन बना, तभी से इसके टूटने की अटकलें लगाई जाने लगी थी।

    खबरें और भी

    किसी भी समय टूट सकता था गठबंधन

    पिछले दिनों हालात स्थिति इतनी अजीब हो गई कि यह लगने लगा कि गठबंधन किसी भी समय टूट सकता है। भाजपा के मौजूदा प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने पार्टी के सभी विधायकों व सांसदों से मुलाकात कर गठबंधन बने रहने अथवा नहीं बने रहने को लेकर उनकी राय जानी थी। इसके बाद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ उनकी मुलाकात भी हुई। हालांकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गठबंधन को लेकर कभी कोई विपरीतय बयान नहीं दिया और स्पष्ट रूप से यह कहा कि दोनों दलों के बीच सरकार चलाने को लेकर गठबंधन हुआ है, चुनाव में यह गठबंधन रहता है या नहीं, यह भविष्य पर निर्भर करेगा।

    उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी हमेशा गठबंधन बने रहने संबंधी बयान दिया। अब भाजपा के घटक दलों की बैठक में जेजेपी को शामिल होने का मौका मिलने के बाद भाजपा व जजपा के गठबंधन पर पक्की मुहर लगती दिखाई देने लगी है। जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने भाजपा की ओर से एनडीए घटक दलों की बैठक में शामिल होने का निमंत्रण मिलने की पुष्टि की है।

    जेपी नड्डा का लिखित निमंत्रण मिला

    उन्होंने कहा कि जेजेपी की ओर से हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला बैठक में भागीदारी करने जाएंगे। उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बैठक में शामिल होने के लिए लिखित निमंत्रण पत्र मिला है। 18 जुलाई को ही विपक्षी पार्टियां भी इसी दिन बेंगलुरु में मीटिंग करने वाली हैं। एनडीए की बैठक दिल्ली के अशोका होटल में 18 जुलाई को शाम पांच बजे से होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे।