Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    स्कूल स्टेट गेम्स: हरियाणा के खिलाड़ियों का होगा ऐज वेरिफिकेशन टेस्ट, स्वास्थ्य विभाग से मिलेगा प्रमाणपत्र

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 01:48 PM (IST)

    स्कूल स्टेट गेम्स के लिए हरियाणा में खिलाड़ियों का एज वेरिफिकेशन टेस्ट (एवीटी) अनिवार्य कर दिया गया है। यह टेस्ट स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जाएगा और ...और पढ़ें

    हरियाणा के खिलाड़ियों का होगा ऐज वेरिफिकेशन टेस्ट (फाइल फोटो)

    हरियाणा के खिलाड़ियों का होगा ऐज वेरिफिकेशन टेस्ट (फाइल फोटो)


    HighLights

    1. स्कूल स्टेट गेम्स में खिलाड़ियों के लिए आयु सत्यापन टेस्ट अनिवार्य।

    2. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी होगा आयु प्रमाणपत्र, स्वजनों को करवाना होगा।

    3. गलत कागजात देने पर स्कूल प्रिंसिपल पर होगी सख्त कार्रवाई।

    जागरण संवाददाता, अंबाला। स्कूल स्टेट गेम्स का बिगुल बज चुका है और अंबाला के हिस्से तैराकी प्रतियोगिता हिस्से आई है। इसको लेकर शिक्षा विभाग में हलचल है, जबकि इस बार एज वेरिफिकेशन टेस्ट (एवीटी) को भी जरूरी किया गया है। यानी हर खिलाड़ी का एवीटी होगा, जिससे उसकी आयु का पता चल जाएगा।

    हालांकि, इस दौरान जन्मप्रमाणपत्र भी मान्य किया गया है, लेकिन एवीटी को करवाना ही होगा। यह टेस्ट खिलाड़ियों के स्वजनों के करवाना होगा, जबकि स्वास्थ्य विभाग इसका प्रमाणपत्र भी जारी करेगा। यानी दोहरे स्तर पर खिलाड़ियों को आयु को परखा जाएगा।

    अब इसी को लेकर खिलाड़ियों के स्वजनों को भी स्वास्थ्य विभाग के चक्कर काटने होंगे। दूसरी ओर यदि किसी खिलाड़ी के द्वारा गलत कागजात दिए जाते हैं, तो उस खिलाड़ी के स्कूल प्रिंसिपल पर कार्रवाई होगी। यानी किसी भी स्तर पर गड़बड़ी न रहे उसके लिए शिक्षा विभाग ने पूरी तैयारी की है।

    कुल 33 खेलों में होने हैं कंपीटिशन

    स्कूल स्टेट गेम्स के तहत कुल 33 खेलों में कंपीटिशन का आयोजन होना है। इसके तहत बीस खेल ओलिंपिक में खेले जाने वाले हैं, जबकि दस खेल नान ओलिंपिक व तीन खेल ऐसे हैं, जो नए शामिल किए गए हैं। इन में नए खेलों में वूशू, माडर्न पैंटाथलान व स्कैवश हैं। अंबाला को तैराकी, जिम्नास्टिक और वेटलिफ्टिंग की मेजबानी मिली है।

    खबरें और भी

    उम्र को लेकर यह है निर्देश

    इन खेलों का आयोजन अंडडरर 14, 17 व 19 आयु वर्ग (लड़के व लड़कियों) में किया जाना है। इनको जो प्रमाणपत्र जमा करवाना है वह पांच साल से अधिक का जारी किया हुआ नहीं होना चाहिए।

    यह प्रमाणपत्र भी स्थानीय निकाय अथवाा स्थानीय अधिकारी द्वारा जारी होना चाहिए। इसी तरह स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट या फिर आठवीं व दसवीं का प्रमाणपत्र भी दिया जा सकता है। लेकिन यह सत्यापित होनी चाहिए।

    सभी खिलाड़ियों के लिए एवीटी जरूरी

    शिक्षा विभाग ने इस बार एज वेरिफिकेशन टेस्ट (एवीटी) को जरूरी किया है। यह सभी खिलाड़ियों पर लागू होगा। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग से यह करवाना होगा, जबकि यह टेस्ट खिलाड़ियों के स्वजनों को करवाना होगा। खिलाड़ी को इन खेलों में भागीदारी करने के दौरान इसका भी प्रमाणपत्र देना होगा।

    दिशा निर्देश दिए गए हैं: एईओ

    इस बारे में सहायक शिक्षा अधिकारी (एईओ) अमरेंद्र सिंह ने कहा कि स्कूल स्टेट गेम्स की तैयारियां हैं। एज वेरिफिकेशन टेस्ट को सभी खिलाड़ियों के लिए जरूरी किया गया है। इसी तरह यदि खिलाड़ी की ओर से कोई गड़बड़ी होती है तो उसके स्कूल के प्रिंसिपल काे जिम्मेदार ठहराया जाएगा।