Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana: CM मनोहर लाल के नए OSD होंगे वीरेंद्र सिंह बड़खालसा, भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री रह चुके हैं

    By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
    Updated: Fri, 21 Jul 2023 11:48 PM (IST)

    भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री रह चुके वीरेंद्र सिंह मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी होंगे। वीरेंद्र सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित कार् ...और पढ़ें

    Haryana: CM मनोहर लाल के नए OSD होंगे वीरेंद्र सिंह बड़खालसा, भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री रह चुके हैं
    Haryana: CM मनोहर लाल के नए OSD होंगे वीरेंद्र सिंह बड़खालसा, भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री रह चुके हैं

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी होंगे वीरेंद्र सिंह बड़खालसा।
    2. वीरेंद्र सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित कार्यकर्ता हैं वीरेंद्र सिंह बड़खालसा।
    3. सीएमओ में जल्दी ही कुछ और नियुक्तियां होने की संभावना है।

    चंडीगढ़, राज्य ब्यूरो। हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय में एक एंट्री और हो गई है। भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री रह चुके वीरेंद्र सिंह मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी होंगे। वीरेंद्र सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित कार्यकर्ता हैं।

    किसानों के पक्ष में किया दमदार आंदोलन

    वीरेंद्र सिंह सोनीपत जिले की राई विधानसभा क्षेत्र के गांव बड़खालसा के रहने वाले हैं। भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री रहते हुए वीरेंद्र सिंह ने किसानों के हित में कई बड़े आंदोलन खड़े किए। किसानों के पक्ष में भूमि अधिग्रहण के खिलाफ भी वीरेंद्र सिंह ने 50 से अधिक गांवों के लोगों को इकट्ठा कर दमदार आंदोलन किया था।

    CMO में और होंगी नियुक्तियां 

    मुख्यमंत्री मनोहर लाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित कार्यकर्ता हैं। वीरेंद्र सिंह की सीएमओ में एंट्री आरएसएस की सिफारिश और संस्तुति पर हुई है। मुख्यमंत्री कार्यालय में अब जवाहर यादव पहले से मुख्यमंत्री के ओएसडी हैं। पिछले एक से दो माह के अंतराल में मुख्यमंत्री कार्यालय में कई नियुक्तियां हुई है। सीएमओ में जल्दी ही कुछ और नियुक्तियां होने की संभावना है।