यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana Weather Today: अंतिम चरण में मानसून, बरसात के मामले में हरियाणा पिछड़ा; जानिए मौसम का पूरा अपडेट
Haryana Weather Today हरियाणा में मानसून अपने अंतिम चरण में है। मौसम विभाग का अनुमान है कि सितंबर में मानसून अंतिम चरण में है और इस महीने मौसम मिलाजुल ...और पढ़ें

अंबाला, जागरण संवाददाता: मानसून सीजन में मौसम विभाग के आंकड़े बता रहे हैं कि अगस्त महीने में इस साल बरसात के मामले में हरियाणा पिछड़ गया है। सामान्य से साठ प्रतिशत कम बरसात हुई है, लेकिन दूसरी ओर राहत भरी बात यह है कि अंबाला और यमुनानगर ही दो ऐसे जिले हैं, जहां पर मानसून अगस्त में सामान्य रहा।
हालांकि जुलाई में प्रदेश भर में जमकर बरसात हुई बार बाढ़ के हालात को भी झेला। लेकिन अब अगस्त में स्थिति पूरी तरह से बदली हुई रही और बरसात का इंतजार ही रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि सितंबर में मानसून अंतिम चरण में है और इस महीने मौसम मिलाजुला रहेगा। हालांकि सुबह और रात के तापमान में, दिन के मुकाबले, थोड़ा अंतर रहेगा।
इन जिलों में सामान्य रहा मौसम
प्रदेश के 16 जिले ऐसे हैं, जिनमें अगस्त 2023 में बरसात 90 प्रतिशत से भी कम हुई। यानी सामान्य से कहीं कम बरसात इन जिलों में हुई है। इन में भिवानी, चरखीदादरी, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, पलवल, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा तथा सोनीपत शामिल हैं।
इन जिलों में बरसात सामान्य से 68 से लेकर 90 प्रतिशत तक कम रही है। दूसरी ओर चार जिले फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र, नूंह और पंचकूला ऐसे रहे हैं, जिनमें बरसात सामान्य से 24 से 59 प्रतिशत कम हुई है। अंबाला और यमुननगर में यह सामान्य से 11 प्रतिशत कम रही है, जिसे मौसम विभाग ने सामान्य माना है।
खबरें और भी
अगस्त 1995 में हुई थी 404.6 एमएम बरसात
मौसम विभाग के आंकड़ों अनुसार प्रदेश में 1901 के बाद उपलब्ध आंकड़े बताते हैं कि अगस्त 1995 में सबसे ज्यादा 404.6 एमएम बरसात रिकार्ड हुई थी। इसी तरह अगस्त 1905 में यह आंकड़ा सबसे कम रहा, जब इस दौरान 23.2 एमएम बरसात ही रिकार्ड हुई। इसी तरह अगस्त महीने में साल 2000 से लेकर 2023 की बात करें, तो अगस्त 2006 में बरसात सामान्य से 79.2 प्रतिशत कम रही है, जबकि प्रदेश में महज 31.6 एमएम वर्षा हुई।
अगस्त के तापमान में राहत आगे मिला जुला मौसम
आंकड़े बताते हैं कि अगस्त माह में अंबाला का सबसे ज्यादा तापमान 3 अगस्त को 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि 26 अगस्त को न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। इसी तरह साल 1918 में अंबाला का अगस्त में सबसे अधिक तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था, जबकि न्यूनतम तापमान की बात करें ,तो यह साल 1939 में 20 डिग्री सेल्सियस रहा।