यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ambala Cylinder Blast: सिलेंडर फटने से मकान मलबे में तब्दील-दो की मौत, पांच घायल; बीडी जलाने से लगी आग
टांगरी पार न्यू शक्तिनगर में (Ambala Cylinder Blast) मकान में चाय बनाते समय सिलेंडर फट गया। धमाका इतना जोर का था कि मकान मलबे में बदल गया। हादसे में द ...और पढ़ें

HighLights
- सिलेंडर फटने से मकान मलबे में तब्दील-दो की मौत, पांच घायल
- बीडी जलाना बताई जा रही हादसे की वजह
- स्थानीय लोगों ने जान जोखिम में डाल घायलों को निकाला
जागरण संवाददाता, अंबाला। (Cylinder Blast in Ambala) टांगरी पार न्यू शक्तिनगर में मकान में चाय बनाते समय सिलेंडर फट गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि मकान मलबे में तब्दील हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 05 गंभीर रूप से झुलस गए।
मरने वालों में उत्तरप्रदेश मुजफ्फरनगर के खतौली निवासी फजल और दिलशाद शामिल हैं। इसके अलावा सलमान, शाहनेफर, आफताब, मेरठ निवासी अशरफ और 16 वर्षीय रियान शामिल हैं।
दिलशाद व सलमान को गंभीर हाल में पीजीआइ रेफर किया गया था। इसमें से दिलशाद ने रास्ते में दम तोड़ दिया था। घायल आफताब ने बताया था कि वह मूलरूप से उत्तरप्रदेश के खतौली के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि दिलशाद ने 15 दिन पहले ही टांगरी बांध के पास न्यू शक्तिनगर में दो कमरे किराये पर लिए थे। सभी स्क्रैप का काम करते हैं।
यह भी पढ़ें: Kaithal Crime: ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझी, चाचा-चाची ही निकले युवती के हत्यारे, वजह जान खौल जाएगा खून
बीडी जलाना बताई जा रही हादसे की वजह
इस मामले में खतौली मुजफ्फरनगर निवासी शहनवाज ने पुलिस को बताया था कि फजल, दिलशाद व सलमान उसके भाई हैं जबकि रियान उसका साला है। रियान व सलमान उसके पास खाना खाकर फजल के कमरे में चले गए थे। फजल चाय बना रहा था। बताया जा रहा है कि चाय बनाते हुए फजल बीडी पी रहा था। इसी से सिलेंडर फटने का अंदाजा लगाया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने जान जोखिम में डाल घायलों को निकाला
हादसे में मकान पूरी तरह से धराशायी हो गया, लेकिन कुछ दीवारें और लेंटर लटका हुआ था जोकि कभी भी गिर सकता था। इसके बावजूद आसपास के लोग घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे और हादसे में मलबे में दबे सभी सदस्यों को बाहर निकला और उपचार के लिए छावनी नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया।
खबरें और भी
उधर घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीएम सतिंद्र सिवाच और महेश नगर थाना पुलिस पहले घटनास्थल फिर अस्पताल में पहुंचे और घायलों से बातचीत की।
यह भी पढ़ें: हरियाणा में जहरीली शराब से 11 लोगों की मौत, यमुनानगर में नौ और अंबाला में दो ने तोड़ा दम; ठेकेदार समेत पांच गिरफ्तार