Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shatrujeet Kapur Biography: कौन हैं हरियाणा के नए DGP शत्रुजीत सिंह कपूर, क्यों बने CM मनोहर लाल की पहली पसंद?

    By Nidhi VinodiyaEdited By: Nidhi Vinodiya
    Updated: Wed, 16 Aug 2023 02:30 PM (IST)

    हरियाणा को अपना नया डीजीपी मिल गया है। शत्रुजीत सिंह कपूर को हरियाणा का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। शत्रुजीत सिंह कपूर 1990 बैच के आईपीएस ...और पढ़ें

    IPS Shatrujeet Kapoor Biography: कौन है हरियाणा के नए तेज तर्रार DGP शत्रुजीत सिंह कपूर? जानिए पुराना रिकॉर्ड
    IPS Shatrujeet Kapoor Biography: कौन है हरियाणा के नए तेज तर्रार DGP शत्रुजीत सिंह कपूर? जानिए पुराना रिकॉर्ड

    चंडीगढ़, जागरण डिजिटल डेस्क। हरियाणा के नए डीजीपी (Haryana New DGP) के नाम का आधिकारिक एलान हो गया है। प्रदेश सरकार ने 1990 बैच के तेज तर्रार IPS अधिकारी को हरियाणा का नया पुलिस महानिदेशक घोषित कर दिया है। जाने माने IPS अधिकारी शत्रुजीत कपूर (Shatrujeet Singh Kapoor) का जन्म 21 अक्टूबर 1966 में हुआ था। कपूर पंजाब के फगवाड़ा से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी-टेक किया हुआ है।

    1991 को पुलिस सेवा में अपॉइंट हुए

    अपनी बी-टेक की डिग्री के बाद उनका झुकाव पुलिस सेवा की ओर आकर्षित हुआ, जिसके बाद शत्रुजीत सिंह कपूर 16 सितंबर 1991 को पुलिस सेवा में अपॉइंट हुए। इसके बाद 1992 में ट्रेनिंग के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में गुरुग्राम और उसके बाद हिसार में तैनात रहे।

    कई शहरों में हुआ ट्रांसफर

    बता दें कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में शत्रुजीत कपूर सिरसा, कुरुक्षेत्र और उसके बाद हिसार में तैनात हुए। दिन बीते काम में वृद्धि हुई और इसके बाद उनकी पहली नियुक्ति भिवानी में 1995 में हुई वो भी बतौर पुलिस अधीक्षक के रूप में। इसके बाद वह करनाल गए और सेवा में जुट गए। यहां पर उनकी नियुक्ति पुलिस अधीक्षक हाईवे पैट्रोल एंड रोड सेफ्टी के पद पर हुई।

    2002 से 2005 तक CBI में रहे 

    कपूर 2002 से लेकर 2005 तक CBI में SP और DIG के पद पर रहे। यहां पर करीब एक से डेढ़ साल तक CBI के OSD रहे। इसके बाद पुलिस महानिरीक्षक के रूप में वह पहली बार हिसार आए फिर फरीदाबाद में पुलिस कमिश्नर के पद पर तैनात रहे। वह रेवाड़ी में भी महानिरीक्षक के तौर पर काम करते रहे।

    खबरें और भी

    सीएम मनोहर लाल की पहली पसंद बने कपूर

    शत्रुजीत सिंह कपूर के काम और सेवा भाव को देखते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पहली पसंद बने। खास बात ये है कि शत्रुजीत सिंह कपूर की छवि हरियाणा पुलिस में एक सख्त और तेज तर्रार अधिकारी के रूप में है। इनका पुराना रिकॉर्ड भी बेहद शानदार है।

    अधिकारी आज भी करते है तारीफ 

    शत्रुजीत सिंह कपूर के भ्रष्टाचार के खिलाफ काम करने की तारीफ आज भी प्रदेश के उच्चाधिकारी करते हैं। हरियाणा में हालिया दिनों को देखते हुए सीएम चाहते हैं कि प्रदेश में शांति बने रहे और इसलिए उन्होंने कपूर को बतौर पुलिस महानिदेशक बनाया है।