Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मां के प्रेमी की 10 साल की बेटी पर भी हुई नीयत खराब, फिर मचा बवाल

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Mon, 03 Oct 2016 01:09 PM (IST)

    अंबाला में एक महिला के प्रेमी ने उसकी 10 साल की बेटी को हवस का शिकार बना दिया। वह मां-बेटी को अपने साथ ले गया अाैर एक फैक्‍टरी में ले गया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जेएनएन, अंबाला। एक युवक के एक महिला से अवैध संबंध थे। इसी दौरान उसकी महिला की 10 साल की बेटी पर नीयत खराब हाे गया। इसके बाद वह मां- बेटी को अपने साथ ले गया अौर मासूम लड़की को हवस का शिकार बनाया। पत्नी और बेटी के अचानक लापता होने के बाद पति परिजनों ने उनकी तलाश श्ाुरू की तो मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद परिजनों ने युवक के साथी की जमकर पिटाई की। इससे हंगाम खड़ा हो गया। आराेपी युवक भागने में कामयाब रहा।

    महेश नगर थाना पुलिस पीडि़त मां-बेटी के पिता के शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता की मानें तो वह अपनी पत्नी और बच्चो के साथ एक किराये के मकान में रह रहा है और 25 सितम्बर को उसकी पत्नी व 10 वर्षीय बेटी घर से अचानक लापता हो गई थी। इसके बाद उसने अपने स्तर पर खोजबीन शुरू की तो दोनों एक कमरे में बंद मिले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    पढ़ें : कोचिंग लेकर घर लौटी बच्ची ने काट ली हाथ की नस, कारण जान मां-बाप के उड़े होश

    महिला के पति ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह अंबाला में जिस मकान में रहते हैं उसके उसके बगल वाले मकान में किसी गांव के रहने वाले दो युवक साइंस उपकरण बनाने का काम करते थे। एक दिन अचानक उसकी पत्नी और बेटी गायब हो गए तो उसने उनकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान पता चला कि बगल के मकान में काम करने वाला एक युवक भी काम पर नहीं आ रहा है।

    पढ़ें : पाकिस्तान के अफजल ने लहराया तिरंगा, कहा- बढ़े भारत की शान

    इसके बाद उसे शक हुआ कि उसकी पत्नी व बेटी को गायब करने में उक्त युवक का हाथ है। व्यक्ति अपने परिजनों के साथ पत्नी, बेटी और युवक की खोज करते हुए साहा पहुंचा तो उसे कुछ सुराग हाथ लगा। वहां उसने युवक के बारे में पूछताछ करने लगा। इसी दौरान एक महिला ने उन्हें बताया कि उक्त युवक को उसने यहां एक फैक्टरी में देखा है।

    खबरें और भी

    पढ़ें : घर में बेटी को छोड़ इलाज कराने गए थे माता-पिता, लौटे तो उड़ गए होश

    इसके बाद महिला के पति अन्य परिजनों के साथ एक जगह बैठकर युवक का इंतजार करने लगा। इसी दौरान उन्हें आरोपी युवक का साथी दिखा तो उन्होंने उसे पकड़ लिया और उससे पूछताछ की। युवक ने कुछ नहीं बताया तो सभी ने मिलकर उसकी धुनाई शुरू कर दी। इसके बाद उसने पूरे मामले का खुलासा कर दिया।

    इसके बाद वह परिजनों को उस फैक्टरी को में लेकर गया जहां युवक मां-बेटी के साथ रह रहा था। महिला के पति और परिजनों को देखकर आरोपी युवक मौके से भाग गया। लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह पकड़ में नहीं आया।

    पढ़ें : महिला को घसीट कर जेठ कमरे में ले गया व सास ने लगा दी कुंडी, फिर...

    इसके बाद महिला का पति अपनी बेटी और पत्नी को लेकर महेश नगर थाना पहुंचा। पुलिस के सामने महिला ने बताया कि युवक उसे बेसुध कर ले गया था इसीलिए उसे कुछ नहीं पता चला कि वह कहां पर थी। बेटी ने बताया कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है और अपने मोबाइल से उसकी अश्लील फोटो भी खींच ली।

    इसके बाद पुलिस ने लड़की का अंबाला छावनी सिविल अस्पताल छावनी में देर रात को मेडिकल कराया है। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक के किशोरी की मां के साथ भी संबंध थे। इसी का फायदा उठाते हुए युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया है।